{"_id":"5f8d7c1c8ebc3ec5ee58c4be","slug":"19-years-of-rhtd-19-years-of-rehnaa-hai-terre-dil-mein-r-madhavan-dia-mirza-untold-facts-about-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 Years of RHTD: 'रहना है तेरे दिल में' की रिलीज को 19 साल पूरे, फैंस को खूब भाया 'मैडी' का अंदाज, 'रीना' के प्यार के लिए 'सैम' से ली थी टक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
19 Years of RHTD: 'रहना है तेरे दिल में' की रिलीज को 19 साल पूरे, फैंस को खूब भाया 'मैडी' का अंदाज, 'रीना' के प्यार के लिए 'सैम' से ली थी टक्कर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 19 Oct 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दीया मिर्जा, आर माधवन
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन टीवी पर इसे काफी पसंद किया। इस फिल्म को इतना प्यार मिला कि ये फिल्म दर्शकों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हो गई। आज इस फिल्म की रिलीज को 19 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में दीया मिर्जा, आर माधवन और सैफ अली खान अहम भूमिका में नजर आए।
2 of 5
दीया मिर्जा, आर माधवन
- फोटो : Social Media
यह फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन रोमांटिक ड्रामा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में पहली बार आर माधवन और दीया मिर्जा पर्दे पर नजर आए थे। प्रशंसकों को आर माधवन और दीया मिर्जा की यह जोड़ी बहुत पसंद आई थी। उनकी तरफ से समय- समय पर इस जोड़ी को वापस पर्दे पर देखने की मांग उठती रहती है। इस फिल्म के बाद दीया और माधवन किसी भी फिल्म में, टीवी विज्ञापन में या फिर किसी भी फिल्मी प्रोजेक्ट में साथ नजर नहीं आए।
3 of 5
रहना है तेरे दिल में फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
यही वह फिल्म है जिससे दीया मिर्जा और आर माधवन ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में लव ट्रायंगल दिखाया गया है। मैडी (आर माधवन) और सैम (सैफ अली खान) एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। दोनों ही रीना (दिया मिर्जा) से प्यार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर माधवन
- फोटो : File Photo
निर्देशक गौतम मेनन ने बहुत खूबसूरती से सभी पात्रों को परदे पर उतारा था। फिल्म में हैरी- जयराज का दिया संगीत भी जबरदस्त हिट रहा था और आज भी पसंद किया जाता है। माधवन और दीया को आज भी इसी फिल्म के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
रहना है तेरे दिल में'
- फोटो : File Photo
अब फिल्म की स्टारकास्ट में काफी बदलाव आ गया है। पति से तलाक ले चुकीं दीया जहां फिल्मों में कम ही नजर आती हैं वहीं माधवन के पास कई फिल्में हैं। दूसरी तरफ सैफ अली खान के पास भी कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में लंकेश का किरदार निभाने जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।