सब्सक्राइब करें

दिनेश विजन पर भारी पड़ रही निर्देशक बनने की चाहत, तीन फिल्मों पर संकट के बादल, अब इस फिल्म से आस

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 19 Oct 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Vijan next untitled Movie with Kriti Sanon and Rajkummar Rao has been put on hold
Rajkummar Rao and Kriti Sanon - फोटो : File Photo

अपनी पसंदीदा हीरोइन कृति सैनन के लिए फिल्म ‘राब्ता’ में निर्देशक बनने की चाहत निर्माता दिनेश विजन पर अब भारी पड़ने लगी है। इसी फिल्म में हीरो बनने के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने दिनेश से मुंहमांगी कीमत वसूली थी। दिनेश को कृति के साथ डायरेक्टर बनने के लिए हीरो की जरूरत थी सो उन्होंने ये कीमत चुकाई भी, लेकिन अब प्रवर्तन निदेशालय की जांच और इसके बाद उनके दफ्तर पर पड़े छापे के साथ ही दिनेश की कंपनी मैडॉक फिल्म्स का गणित गड़बड़ाने लगा है।

Trending Videos
Dinesh Vijan next untitled Movie with Kriti Sanon and Rajkummar Rao has been put on hold
राजकुमार राव, कृति सेनन - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

जानकारी मिली है कि फिल्म निर्माता दिनेश विजन ने मौजूदा माहौल को देखते हुए अपने सारे प्रस्तावित फिल्म प्रोजेक्ट्स ठंडे बस्ते में डाल दिए हैं। वरुण धवन के साथ प्रस्तावित उनकी महात्वाकांक्षी फिल्म ‘उन्नीस’ दो साल से अटकी पड़ी है। अब उनके प्रोडक्शन हाउस से जुड़े लोगों की निगाहें कृति सैनन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म पर टिकी हैं, जिसकी शूटिंग वह इसी महीने शुरू करने जा रहे हैं। दिनेश इसके अलावा अपना पिछला सारा हिसाब किताब भी दुरुस्त करना चाहते हैं और उनकी मंशा है कि जब तक पहले से बन रहीं फिल्में पूरी होकर रिलीज न हो जाएं, तब तक वह कोई भी बड़ा रिस्क न लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh Vijan next untitled Movie with Kriti Sanon and Rajkummar Rao has been put on hold
सुशांत सिंह राजपूत, दिनेश विजन - फोटो : Twitter/Instagram: @sushantsinghrajput

दिनेश विजन का नाम पिछले कुछ महीनों से सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या मामले की जांच को लेकर सुर्खियों में रहा है। इस बारे में केंद्र सरकार की जांच एजेंसियां उनसे लगातार पूछताछ करती रही हैं। तीन दिन पहले उनके चार ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी भी की है। मुंबई में चर्चा है कि ये छापे दिनेश विजन के उन फ्लैट्स पर भी पड़े जिनमें रहते तो उनके जानने वाले हैं, लेकिन पैसा इसमें दिनेश विजन का लगा है। हालांकि, इस बारे में प्रवर्तन निदेशालय ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है पर बताया यही जा रहा है कि उसके हाथ इस छापेमारी में कुछ पुख्ता जानकारी लगी है।

Dinesh Vijan next untitled Movie with Kriti Sanon and Rajkummar Rao has been put on hold
kriti sanon - फोटो : File Photo

दिनेश विजन की फिल्मों में कृति सैनन की लगातार मौजूदगी रही है और उनकी अगली फिल्म में भी कृति सैनन ही हैं और इस फिल्म में कृति की जोड़ी राजकुमार राव के साथ बनी है। दिनेश  का काफी सारा पैसा निर्माणाधीन तीन फिल्मों 'मिमी', 'रूही अफजाना' और 'शिद्दत' में फंसा हुआ है। इसके बावजूद दिनेश को अपने इस नए प्रोजेक्ट पर भरोसा है और उन्होंने अपनी टीम को इस फिल्म की शूटिंग इसी महीने के आखिर में चंडीगढ़ में शुरू करने का निर्देश दे दिया है। इस बारे में कंपनी की तरफ से एक आधिकारिक बयान भी जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
Dinesh Vijan next untitled Movie with Kriti Sanon and Rajkummar Rao has been put on hold
Dinesh Vijan - फोटो : File Photo

सूत्र यहां तक बताते हैं कि दिनेश ने अपनी इन तीनों फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेचने का मन बना लिया था। लेकिन, सौदा मनमाफिक न होने के चलते ये फिल्में ओटीटी पर बेची नहीं गई हैं। इस बीच खबर ये भी मिली है कि फिल्म ‘उन्नीस’ के लिए ली गईं वरुण धवन की तारीखें दिनेश अब एक हॉरर कॉमेडी में एडजस्ट करने का मन बना रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed