{"_id":"5f8d73138ebc3e9b8817592a","slug":"ajay-devgn-do-not-play-lord-shiva-in-prabhas-starrer-adipurush","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' को लगा बड़ा झटका, फिल्म में भगवान 'शिव' का रोल इसलिए नहीं कर रहे अजय देवगन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' को लगा बड़ा झटका, फिल्म में भगवान 'शिव' का रोल इसलिए नहीं कर रहे अजय देवगन
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 19 Oct 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अजय देवगन
- फोटो : Twitter-@Ajaydevgn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' से सुर्खियों में आए निर्देशक ओम राउत की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' संकट में घिरती दिखाई दे रही है। फिल्म में प्रभास को भगवान राम का और सैफ अली खान को रावण का किरदार मिला है। लेकिन, अभी तक फिल्म के लिए सीता, लक्ष्मण और दूसरे कलाकार नहीं मिल सके हैं। इस बीच खबर ये भी कि फिल्म भगवान शिव का रोल निभाने से ओम राउत के करीबी अभिनेता अजय देवगन ने इनकार कर दिया है।
2 of 5
आदिपुरुष
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ओम राउत की फिल्म 'आदिपुरुष' की चर्चाएं अगस्त के महीने से ही हो रही हैं। उन्होंने तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास के साथ अपनी इस फिल्म की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक प्रभास इस फिल्म में भगवान श्री राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। जबकि, ओम ने फिल्म में लंकापति रावण का किरदार निभाने के लिए अभिनेता सैफ अली खान का चयन किया है। इसी बीच खबरें आईं कि अजय देवगन भी इस फिल्म का हिस्सा रहेंगे और वह इसमें भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। लेकिन, सूत्रों ने इस खबर को बिल्कुल गलत बताया है।
3 of 5
आदिपुरुष
- फोटो : Twitter-@omraut)
सूत्रों का कहना है कि अजय देवगन का नाम ओम राउत फिल्म 'आदिपुरुष' से जुड़ने की खबरें सिर्फ एक अफवाह हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। अजय 'आदिपुरुष' का हिस्सा नहीं हैं। उनके पास पहले से बहुत काम है। यशराज फिल्म्स की एक अहम फिल्म का वह हिस्सा बन चुके हैं। इसके अलावा अजय का नाम संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से भी जुड़ा हुआ है। इस फिल्म में अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य भूमिका निभा रही हैं। अजय देवगन भी इसमें एक अहम भूमिका निभाएंगे और इसके लिए उनका 10 दिनों का काम बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अजय देवगन की एक फिल्म 'भुज- द प्राइड ऑफ इंडिया' के रिलीज की घोषणा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हो चुकी है। अजय को इस फिल्म की अभी शूटिंग पूरी करनी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी बाकी है। इसके अलावा अजय की एक फिल्म 'मैदान' भी है जिसे वह अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज करेंगे। इस फिल्म में तो अभी बहुत कसर बाकी है। शूटिंग भी होनी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी।
विज्ञापन
5 of 5
तानाजी
इसके अलावा भी अजय के निर्माण में कुछ फिल्मों का काम जारी है। उन्हें उस पर भी ध्यान देना है। बता दें कि साल की शुरुआत अजय के लिए बहुत अच्छी रही। उन्होंने ओम राउत की बनी हुई फिल्म 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' से ही साल की शुरुआत की और यह फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म को समीक्षकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ा बिजनेस किया है। आने वाले समय में भी अजय को अपनी फिल्मों से कुछ ऐसा ही करने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।