सब्सक्राइब करें

Sunny Deol Birthday: युवराज सिंह सहित फैंस ने दी सनी देओल को जन्मदिन की बधाई, अभिनेता ने सभी ऐसे किया धन्यवाद

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 19 Oct 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Birthday: Yuvraj Singh Wishes Yuvraj Singh wishes 64th birthday to bjp leader and actor Sunny Deol
सनी देओल, युवराज सिंह - फोटो : instagram: iamsunnydeol/ yuvisofficial

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भाजपा सांसद सनी देओल आज (19 अक्तूबर) अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वह 64 साल के हो चुके हैं। जन्मदिन के मौके पर सनी देओल के फैंस, बॉलीवुड सितारे सहित देश की कई बड़ी हस्तियां उन्हें बधाई दे रही हैं। मशहूर भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी सनी देओल को जन्मदिन की बधाई दी है। 

Trending Videos
Sunny Deol Birthday: Yuvraj Singh Wishes Yuvraj Singh wishes 64th birthday to bjp leader and actor Sunny Deol
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर मजेदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। युवराज सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। वह अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। युवराज सिंह ने ट्विटर पर सनी देओल की फिल्म सिंह साब द ग्रेट से जुड़े एक पोस्टर को साझा किया है। साथ ही उनका एक मशहूर डायलॉग भी याद किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Birthday: Yuvraj Singh Wishes Yuvraj Singh wishes 64th birthday to bjp leader and actor Sunny Deol
युवराज सिंह - फोटो : file photo

युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो सनी देओल पाजी! उम्मीद है आप ठीक-ठाक और सुरक्षित होंगे। बचपन से ही आपकी फिल्मों को पसंद करता आया हूं और कामना करता हूं कि आप हमेशा इस तरह सफलता हासिल करते रहें। वैसे वह ढाई किलो का हाथ अब 2020 पे मार ही दो...' सोशल मीडिया पर युवराज सिंह का यह ट्वीट वायरल हो रहा है।
 

Sunny Deol Birthday: Yuvraj Singh Wishes Yuvraj Singh wishes 64th birthday to bjp leader and actor Sunny Deol
सनी देओल - फोटो : अमर उजाला

युवराज सिंह और सनी देओल के फैंस भी ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं सनी देओल ने भी युवराज सिंह की इस बधाई को स्वीकार करते हुए मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने अपने ट्वीट पर लिखा, 'शुक्रिया युवराज, मुझे लगता है कि ढाई किलो के हाथ से ज्यादा शक्तिशाली मास्क है'। उनके फैंस भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 

विज्ञापन
Sunny Deol Birthday: Yuvraj Singh Wishes Yuvraj Singh wishes 64th birthday to bjp leader and actor Sunny Deol
सनी देओल - फोटो : file photo

युवराज सिंह के अलावा सनी देओल को देश की और भी कई बड़ी हस्तियों ने जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं सनी देओल ने भी अपने फैंस और चाहने वालों को सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके बधाई देने वालों का शुक्रिया अदा किया है। अभिनेता ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर केक के साथ तस्वीर साझा की और सभी का धन्यवाद किया है।

View this post on Instagram

Love you all for all the love you give me.

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on



पढ़ें: वरुण धवन को फिल्म इंडस्ट्री में हुए आठ साल पूरे, अभिनेता ने फैंस के लिए लिखा भावुक पोस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed