अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपना हेयर स्टाइल बदल लिया है। फैंस उनके हेयरस्टाइल की तुलना फिल्म तेरे नाम में सलमान खान के लुक से कर रहे हैं। सलमान खान ने साल 2003 में उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थीं जब अपनी सुपरहिट फिल्म तेरे नाम में अलग हेयर स्टाइल में नजर आए थे। सलमान खान के बहुत से फैंस उनके उस हेयर स्टाइल को तेरे नाम लुक भी कहते हैं।
नए लुक में नजर आए कार्तिक आर्यन, फैंस को याद आए 'तेरे नाम' के सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब सलमान खान के इस लुक में मशहूर अभिनेता कार्तिक आर्यन नजर आए हैं। हाल ही में कार्तिक आर्यन को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह काफी अलग लुक में दिखाई दिए। कार्तिक आर्यन के बाल काफी लंबे हो गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तुलना सलमान खान के तेरे नाम वाले लुक से करने लगे।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
कार्तिक आर्यन के इस लुक के वीडियो को विरल भियानी ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम पर साझा किया है। कार्तिक आर्यन का यह लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और उनके फैंस इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की वीडियो पर कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

आपको बता दें फिल्म तेरे नाम में सलमान खान के साथ अभिनेत्री भूमिका चावला और अभिनेता रवि किशन सहित कई कलाकार मुख्य भूमि थे। इस फिल्म में सलमान खान के शानदार अभिनय को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। फिल्म में उनके किरदार का नाम राधे था जो आज तक मशहूर है।
वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की तो वह लॉकडाउन के दौरान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थे। वह फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहे। कार्तिक आर्यन आखिरी बार फिल्म लव आजकल में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री सारा अली खान मुख्य भूमिका में थीं। जबकि लव आजकल का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।
पढ़ें: मजेदार अंदाज में युवराज सिंह ने दी सनी देओल को जन्मदिन की बधाई, याद किया अभिनेता का ये मशहूर डायलॉग