सैफ अली खान और करीना कपूर ने इस साल अपनी शादी की सालगिरह पटौदी पैलेस में मनाई। 16 अक्तूबर 2012 को सैफ और करीना शादी के बंधन में बंधे थे। दरअसल दिल्ली के आस पास ही करीना की फिल्म की शूटिंग थी। वो मुंंबई से परिवार के साथ पटौदी पैलेस पहुंचीं और यहीं से सीधे शूटिंग स्थल पर जाती थीं। हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित पटौदी पैलेस सैफ का पैतृक घर है।
पटौदी पैलेस के एक- एक कोने में झलकता है नवाबी लुक, देखें 10 तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर सुविधा से लैस इस आलीशान पैलेस की कीमत 800 करोड़ रुपये बताई जाती है। जहां आधुनिक सुख सुविधाओं से जुड़ी सारी चीजें हैं। पैलेस में बड़े हॉल और पेड़ पौधों से भरा गार्डन सहित सब कुछ है। सालों बाद भी पैलेस की खूबसूरती देखते ही बनती है।
साल 1900 की शुरुआत में पटौदी पैलेस का निर्माण हुआ था। यह इब्राहिम कोठी के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में इसकी लीज चुकाकर सैफ ने इसकी पजेशन वापस ले ली है। दरअसल सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा- 'पटौदी पैलेस को मेरे पिता ने फ्रांसिस और अमन को किराए पर दिया था जो कि उस पैलेस में होटल चलाते हैं। वह प्रॉपर्टी की बेहतरीन देखभाल करते हैं और हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं। फ्रांसिस की अब मौत हो चुकी है।'
सैफ ने इंटरव्यू में कहा, 'यह प्रॉपर्टी नीमराणा होटल्स के पास किराए पर थी जब अब्बा की डेथ हुई तो मेरे मन में इसे वापस लेने की इच्छा जगी। जब मुझे इसका मौका मिला तो मैंने बची हुई लीज की कीमत चुकाई और अपने पैलेस की पजेशन वापस ले ली।'
एक इंटरव्यू में सैफ अली खान ने कहा था कि वैसे तो उन्हें यह विरासत में मिलना चाहिए था लेकिन इसे उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ी थी। सैफ के मुताबिक उन्होंने फिल्मों से जो पैसे कमाए थे उसी से वापस यह पैलेस खरीदा।
A post shared by allgupshup (@allgupshup) on