फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 साल तक इसलिए सनी देओल ने नहीं की थी शाहरुख खान से बात, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मिला धोखा आज भी नहीं भूले

Mon, 19 Oct 2020 03:42 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 19 Oct 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Sunny Deol: Know Why Sunny Did Not Talk To Shah rukh For 16 Years
Darr - फोटो : Twitter-@BombayBasanti

सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। 19 अक्टूबर यानी आज सनी का जन्मदिन है। रोमांटिक फिल्म से करियर शुरू करने वाले सनी की इमेज एक्शन और एक गुस्सैल हीरो की बन गई। सनी देओल की पहचान बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन हीरो के तौर पर होती है।  एक्टिंग के बाद सनी देओल राजनीति में भी आ चुके हैं। वो गुरदासपुर से सांसद हैं। सनी देओल अपने करियर के दौरान विवादों में नहीं रहे लेकिन शाहरुख खान के साथ उन्होंने लगभग 16 साल तक बात नहीं की। चलिए आपको बताते हैं आखिर दोनों की बीच ऐसी क्या बात हो गई थी।

Happy Birthday Sunny Deol: Know Why Sunny Did Not Talk To Shah rukh For 16 Years
Darr - फोटो : Twitter-@BombayBasanti
शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला स्टारर फिल्म 'डर' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने एक तरफ जहां शाहरुख के करियर को नई उड़ान दी वहीं बॉलीवुड के दो स्टार्स शाहरुख और सनी देओल के बीच लड़ाई की वजह भी बनी। इस फिल्म के बाद सनी देओल ने शाहरुख खान से बात नहीं की।
Happy Birthday Sunny Deol: Know Why Sunny Did Not Talk To Shah rukh For 16 Years
Darr - फोटो : Twitter-@BombayBasanti
जब एक बार सनी से पूछा गया कि क्या उन्होंने फिल्म के बाद 16 साल तक शाहरुख खान से बात नहीं की तो सनी ने कहा- ऐसा नहीं है कि मैंने बात नहीं की, लेकिन मैंने खुद को उन लोगों से दूर कर लिया। इसलिए हम कभी नहीं मिले तो बात करने की बात ही नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Sunny Deol: Know Why Sunny Did Not Talk To Shah rukh For 16 Years
darr - फोटो : Twitter-@BombayBasanti
सनी ने आगे कहा- फिल्म में लोगों ने मुझे पसंद किया था। शाहरुख को भी पसंद किया गया। फिल्म के साथ मुझे बस इतनी समस्या थी कि मुझे नहीं पता था कि वे विलन को इतनी अहमियत देंगे। मैं फिल्मों में हमेशा खुले दिल से और लोगों पर भरोसा करके काम करता हूं। दुर्भाग्यवश ऐसे कई लोग और एक्टर्स हैं जो ऐसे काम नहीं करते। शायद वे ऐसे ही स्टारडम चाहते हैं। 
 
विज्ञापन
Happy Birthday Sunny Deol: Know Why Sunny Did Not Talk To Shah rukh For 16 Years
darr - फोटो : Twitter-@BombayBasanti

किस्सा कुछ यूं था कि उस समय सनी देओल बड़े स्टार थे इसलिए डायरेक्टर यश चोपड़ा ने उन्हें ये ऑफर दिया था कि वो राहुल मेहरा और सुनील मल्होत्रा में से एक किरदार को चुन लें। सनी को लगा कि उनके लिए सुनील मल्होत्रा का पॉजिटिव कैरेक्टर सही रहेगा। इसलिए उन्होंने ये किरदार चुना। बाद में जो हुआ वो सब आपको पता ही है। ककककक किरण बोलकर शाहरुख सभी के चहेते हो गए और सनी के हिस्से आई कुछ तारीफें। इसके बाद सनी ने कभी यश चोपड़ा के साथ काम नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed