{"_id":"5bff71f5bdec2241950dc408","slug":"2-0-madras-high-court-ordered-to-block-over-12000-website-for-leak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2.0 किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती Leak, बिग बजट फिल्म के लिए लिया गया सबसे बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2.0 किसी भी कीमत पर नहीं हो सकती Leak, बिग बजट फिल्म के लिए लिया गया सबसे बड़ा फैसला
Thu, 29 Nov 2018 10:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
2.0
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इन दोनों स्टार के फैंस को लंबे समय से 2.0 का बेसब्री से इंतजार था। इस बीच मद्रास हाई कोर्ट भी इस फिल्म को लेकर काफी सख्त नजर आ रहा है। फिल्म 2.0 को पायरेसी से बचाने के लिए मद्रास हाई कोर्ट ने 12000 से ऊपर वेबसाइट्स को जल्द ब्लॉक करने के निर्देश दिए हैं।
2 of 5
2.0
- फोटो : social media
बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट ने 37 इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिए हैं कि फिल्मों के पायरेसी प्रिंट को लीक करने वाली साइट्स को जल्द ब्लॉक किया जाए। जस्टिस एम सुंदर ने आदेश जारी करते हुए इन सभी गैरकानूनी वेबसाइट को जल्द ब्लॉक करने को कहा है। 2.0 की प्रोड्यूसर कंपनी ने बताया है कि करीब 12,564 ऐसी साइटें हैं जो फिल्म के पायरेसी वर्जन को लीक कर सकती हैं। इसमें से 2000 ऐसी साइट्स हैं जो तमिलरॉकर्स के अंतर्गत आती हैं।
3 of 5
2.0
- फोटो : instagram
खबरों की मानें तो 2.0 के मेकर्स ने तमिलरॉकर्स को जल्द ब्लॉक करने को कहा है। गौरतलब है कि तमिलरॉकर्स की एक साइट ब्लॉक होने पर वह दूसरे यूआरएल (URL) या फिर अलग एक्सटेंशन से नई वेबसाइट बना लेते हैं, इसलिए मेकर्स का कहना है कि तमिलरॉकर्स पर लगाम लगाना जरूरी है। पता हो कि बीते दिनों से इस वेबसाइट ने कई फिल्मों के रिलीज से पहले पायरेसी प्रिंट लीक किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
2.0
- फोटो : file photo
तमिलरॉकर्स ने बीते दिनों 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान',सरकार, सुई धागा- मेड इन इंडिया, अंधाधुन सहित वडा चेन्नई और नोटा जैसी कई फिल्मों को लीक कर दिया था। बात करें फिल्म 2.0 की तो इसमें अक्षय कुमार और रजनीकांत के अलावा फिल्म एमी जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
2.0
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि 2.0 के रिलीज से पहले कल इसका एक और पोस्टर रिलीज हुआ है। पोस्टर में अक्षय कुमार का लुक बेहद खतरनाक नजर आ रहा है। इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा ' कल दुनिया बदल जाएगी, कल हमारी दुनिया बदल जाएगी, कल नई शुरुआत होगी।' बता दें कि फिल्म 3डी में भी रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।