फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब तक की सबसे महंगी फिल्म को बड़ा झटका, रिलीज से पहले ही लीक हुआ '2.0' का ट्रेलर

Thu, 13 Sep 2018 02:56 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 13 Sep 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
2.0 trailer leaked rajinikanth and akshay kumar starrer
2.0

रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर फिल्म '2.0' का टीजर रिलीज कर दिया गया है लेकिन फिल्म से जुड़ी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीजर के ऑफिशियल रिलीज से पहले ही यह सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। जिसका नतीजा यह रहा कि जब टीजर रिलीज हुआ तो सोशल मीडिया यूजर्स के निगेटिव कमेंट्स आए। यूजर्स का कहना है कि लीक हुए वीडियो में उन्होंने जो देखा टीजर में भी वही है जबकि इसे नया बनाया जा सकता था। अब इसका खामियाजा '2.0' को उठाना पड़ सकता है।

2.0 trailer leaked rajinikanth and akshay kumar starrer
2.0

दरअसल,  टीजर के बाद अब सभी को इसके ट्रेलर का इंतजार है। ऐसे में खबर आ रही है कि फिल्म का ट्रेलर लीक हो गया है। अभी ट्रेलर में वीएफएक्स का काफी काम बचा हुआ है। ऐसे में जब वीएफएक्स का काम खत्म कर लिया जाएगा तब इसे रिलीज किया जाएगा लेकिन उससे पहले ही फिल्म को बड़ा झटका लगा है। 

2.0 trailer leaked rajinikanth and akshay kumar starrer
2.0

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि ये '2.0' का ट्रेलर है हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कि जा सकती कि यह फिल्म का ट्रेलर है या फिल्म के कुछ सीन हैं। शिकायत के बाद फिलहाल ये वीडियो यूट्यूब से तुरंत हटा लिया गया है। गौरतलब है कि टीजर के रिलीज से पहले ही कल यानी 12 सितंबर को ही ट्रेलर लीक हो गया था।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
2.0 trailer leaked rajinikanth and akshay kumar starrer
2.0
इस बार फिल्म में अक्षय और रजनीकांत के अलावा एमी जैक्सन भी नजर आएंगी । इस फिल्म की खासियत इसके वीएफएक्स हैं। अक्षय कुमार ने एक ट्वीट के जरिए बताया था कि फिल्म के लिए 3000 से ज्यादा टेक्नीशियंस ने काम किया है।
विज्ञापन
2.0 trailer leaked rajinikanth and akshay kumar starrer
rajinikanth, 2.0,
फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का रोल कर रहे हैं। फिल्म के लिए अक्षय पहली पसंद नहीं थे। इसके लिए आमिर खान को ऑफर किया गया था  लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल अक्षय को मिल गया। फिल्म का बजट करीब साढ़े 5 सौ करोड़ बताया जा रहा है। जो बाहुबली से दो करोड़ रुपए ज्यादा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed