दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' को रिलीज हुए आज पूरे दो साल हो चुके हैं। यह फिल्म सुशांत के निधन के दो महीने बाद रिलीज हुई थी। फिल्म में सुशांत के साथ संजना सांघी ने मुख्य भूमिका निभाई थीं। अब संजना के फिल्म दो साल पूरे होने के मौके पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म की छोटी सी झलक दिखाई गई है। इस वीडियो को देख सुशांत के फैंस उन्हें याद कर भावुक हो गए हैं।
Dil Bechara: ‘दिल बेचारा’ के दो साल पूरे होने पर संजना ने शेयर किया वीडियो, सुशांत को याद कर भावुक हुए फैंस
वीडियो को शेयर करते हुए संजना ने लिखा, 'किजी और मैनी की जादूई दुनिया को आज दो साल पूरे हो गए हैं और ये अनंत समय तक चलेगी। आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। किजी बसु ने खुलकर जीने का तरीका हमेशा के लिए सिखा दिया है। मिस यू मैनी।' संजना के इस वीडियो पर फैंस कमेंट कर सुशांत को याद कर रहे हैं।
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के हो महीने बाद इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म को देखने के बाद भी फैंस काफी इमोशनल हो गए थे। यह फिल्मल 2014 में आई हॉलीवुड फिल्म 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' की हिंदी रीमेक थी। 'द फॉल्ट इन आर स्टार्स' फिल्म जॉन ग्रीन की किताब पर आधारित थी।
वहीं, संजना सांघी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ 'राष्ट्र कवच ओम' में नजर आई थीं। हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली थी। इसके अलावा संजना तापसी पन्नू के प्रोडक्शन की फिल्म 'धक धक' का हिस्सा हैं। इस फिल्म में उनके साथ फातिमा सना शेख, रत्ना पाठक शाह और दीया मिर्जा मुख्य भूमिका में हैं।