फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 में ये पांच फिल्में मचाने वाली हैं धमाल, एक तो 6 ऑस्कर जीत चुकी फिल्म का रीमेक

Wed, 13 Nov 2019 06:40 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 Nov 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
2020 Big Budget Movies chhapaak RRR to laal singh chaddha
upcoming Movies - फोटो : Self

बॉलीवुड में इस साल कई बड़ी फिल्मों ने धमाल मचाया। उरी और सिंबा जैसी फिल्मों से शुरू हुआ साल का सफर कबीर सिंह, वॉर जैसी फिल्मों की धाकड़ कमाई का गवाह बना। बॉलीवुड में कई बड़े बजट की फिल्में रिलीज हुई तो वहीं कुछ कम बजट की भी जो बॉक्स ऑफिस (Box office) पर हिट साबित हुई। आने वाले साल में भी कुछ बड़े बजट की फिल्में रिलीज होने वाली हैं जिसपर सभी नजर रहेगी। जानिए कौन सी हैं वो फिल्में।

2020 Big Budget Movies chhapaak RRR to laal singh chaddha
chhapaak - फोटो : social media

छपाक

मेघना गुलजार के निर्देशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'छपाक' का जब पहला पोस्टर रिलीज किया गया तो दीपिका को पहचानना मुश्किल हो गया। फिल्म में दीपिका एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार में दिखाई देंगी। दीपिका के साथ फ़िल्म में विक्रांत मैसी भी हैं. फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फैंस दीपिका की इस फिल्म को अभी से सुपरहिट और साल 2020 की बेस्ट फिल्म बता रहे हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं।
2020 Big Budget Movies chhapaak RRR to laal singh chaddha
rrr

‘आरआरआर’ 

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' के डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli ) ‘आरआरआर’ से लौट रहे हैं। फिल्म ‘आरआरआर’ में तेलुगु सिनेमा के दो सबसे बड़े सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। RRR को राजामौली, राम चरण और रामा राव से जोड़ा गया है। बता दें कि फिल्म आरआरआर का पूरा नाम 'रामा रावणा राज्यम' है। कहना जरूरी नहीं है कि फिर भी बता दें कि बाहुबली की तरह यह फिल्म भी नए-नए एक्शन और रोमांच से भरपूर होगी। फिल्म जुलाई 2020 को रिलीज होगी। इसमें आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2020 Big Budget Movies chhapaak RRR to laal singh chaddha
Takht

तख्त

करण जौहर द्वार निर्देशित 'तख्त' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर ख़ान, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर हैं। यह फिल्म भी अगले साल रिलीज हो सकती है। स्टारकास्ट के अलावा फिल्म भी बड़े बजट की है। इस फिल्म का स्क्रीनप्ले सुमित रॉय ने लिखा है, जबकि डायलॉग्स हुसैन हैदरी ने लिखे हैं। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। फिल्म की शूटिंग राजस्थान और गुजरात की अलग अलग लोकेशंस पर होगी।
विज्ञापन
2020 Big Budget Movies chhapaak RRR to laal singh chaddha
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : Social Media

लाल सिंह चड्ढा

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" क्रिसमस 2020 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आमिर इस फिल्म में एक पंजाबी की भूमिका निभा रहे है, जिसके लिए वह शारीरिक ट्रांस्फोर्मेशन से भी गुजर रहे है। अतुल कुलकर्णी लिखित इस फिल्म को अद्वैत चंदन निर्देशित कर रहे हैं जो इसके पहले सीक्रेट सुपरस्टार बना चुके हैं। यह फिल्म साल 1994 में आई हॉलीवुड क्लासिक और कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' से प्रेरित है। फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed