बॉलीवुड के गलियारों में रोज कुछ ना कुछ तो होता ही रहता है। कभी किसी को शूटिंग के दौरान चोट लग जाती है तो किसी का दिल टूट जाता है। कोई फिल्मों के पोस्टर रिलीज करता है तो कोई सेलेब छुट्टियां मना रहा होता है। ऐसे में हर एक खबर को आप तक पहुंचाना हमारा काम है। हम आपको यहां फटाफट बताएंगे, आज की पांच खबरें।
अजय देवगन को लेकर भावुक हुए अक्षय, क्या गंजे व्यक्ति से शादी करेंगी यामी? पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय को लेकर अक्षय हुए इमोशनल
We started our journey in this industry together...30 years ago.And I’ve seen your graph only grow from strength to strength.And as you are all set to mark your century with #TanhajiTheUnsungWarrior,I wish you nothing but lots of love and luck.Shine on my friend @ajaydevgn pic.twitter.com/HrE1DvPYFW
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अजय के करियर की 100वीं फिल्म होगी। इसे लेकर उनके दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इमोशनल हो गए। अक्षय ने अजय को उनकी 100वीं फिल्म की बधाई देते हुए पोस्ट किया है। पोस्ट में अक्षय ने लिखा है, 'हमने इस इंडस्ट्री में साथ अपने सफर की शुरुआत की थी। 30 साल पहले और इस दौरान मैंने तुम्हें मजबूती से कदम दर कदम आगे बढ़ते देखा है। तानाजी : द अनसंग वॉरियर के साथ आप शतक लगाने वाले हैं, आपको ढेर सारा प्यार और सौभाग्य की शुभकामनाएं। ऐसे ही चमकते रहो मेरे दोस्त।'
फिल्म 'पागलपंती' का दूसरा ट्रेलर जारी
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'पागलपंती' दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ये एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है। ट्रेलर देख आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इसे देखकर आपको फिल्म के एंटरटेनिंग होने की झलक दिखाई देगी। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी इसका एक छोटा सा टीजर शेयर कर चुके हैं। बता दें कि अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ इलियाना डिक्रूज, अनिल कपूर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, सौरभ शुक्ला भी नजर आएंगे।
इम्तियाज अली बनाएंगे मधुबाला की बायोपिक
जब वी मेट, रॉकस्टार, हाइवे जैसी सुपरहिट फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली जल्द ही बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने मधुबाला की बायोपिक के राइट्स भी खरीद लिए हैं। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि इम्तियाज फिल्म बनाने वाले हैं वेब सीरीज।
गुरुद्वारे में मत्था टेकने पहुंचे रणबीर कपूर
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। गुरु नानक जयंती पर अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकालकर रणबीर उल्हासनगर के गुरुद्वारे पहुंचे। रणबीर यहां सफेद रंग की शर्ट और माथे को ढके हुए नजर आए। रणबीर को देखकर उनके फैन्स भी उत्साहित हो गए और उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
A post shared by (SHALU)🥀 Ranbir Kapoor 🌟 (@ranbirsfandom) on