{"_id":"5ffffc429e5ae57ed20e2412","slug":"21-years-of-kaho-naa-pyaar-hai-ameesa-patel-lesser-known-facts-about-her-life-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहली फिल्म सुपरहिट देने के बाद भी पहचान की मोहताज हैं अमीषा पटेल, मां-बाप ने भी पीट-पीट कर निकाल दिया था घर से बाहर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहली फिल्म सुपरहिट देने के बाद भी पहचान की मोहताज हैं अमीषा पटेल, मां-बाप ने भी पीट-पीट कर निकाल दिया था घर से बाहर
अमीषा पटेल ने अपने करियर की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' ऋतिक रोशन के साथ की थी। उस समय दोनों ने ही इस फिल्म से अपना करियर शुरू किया। आज अमीषा का करियर लगभग खत्म हो चुका है तो वहीं ऋतिक रोशन स्टार बन चुके हैं। अमीषा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में जन्मी हैं। उन्होंने भरतनाट्यम में ट्रेनिंग ली है।
2 of 5
Ameesha Patel
- फोटो : instagram/ameeshapatel9
कहने के लिए तो छोटी-बड़ी कुल मिलाकर उन्होंने करीब 40 बॉलीवुड फिल्में की हैं। लेकिन आजकल वह कई स्कूलों के वार्षिकोत्सव, खेलों के पुरस्कार वितरण समारोहों और कभी बिग बॉस में दिखाई देती हैं। इतना ही नहीं, अमीषा को फिल्म पाने और लाइमलाइट में रहने के लिए बोल्ड फोटोशूट का सहारा तक लेना पड़ रहा है।
3 of 5
Ameesha Patel
- फोटो : instagram/ameeshapatel9
गुजराती परिवार में जन्मीं अमीषा की दूसरी फिल्म 'गदर' ने सच में गदर मचा दी थी। इस फिल्म के लिए अमीषा को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साल 2002 में अमीषा ने बॉबी देओल के साथ फिल्म 'हमराज' में काम किया था। ये फिल्म भी सुपरहिट रही थी। लगातार तीन हिट फिल्में देने के बावजूद आखिर ऐसा क्या हुआ कि अमीषा का करियर खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ameesha Patel
- फोटो : instagram/ameeshapatel9
अमीषा ने साल 2005 में आमिर खान के साथ फिल्म 'मंगल पांडे' में काम किया था। इसके बाद साल 2007 में अमीषा ने 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड' में बेहतरीन अदाकारी की। हालांकि साइड रोल मिलता देख अमीषा ने तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। हालांकि सफलता उन्हें वहां भी नहीं मिली।
विज्ञापन
5 of 5
Ameesha Patel
- फोटो : instagram/ameeshapatel9
अमीषा के निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी अपनी मां और पापा से बिलकुल नहीं बनती है। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। अमीषा की मानें तो उनके पिता उनके पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अमीषा ने एक बार मीडिया के सामने ये तक कहा था कि उनकी मां उन्हें चप्पलों से पीटकर घर से निकाल दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।