{"_id":"5ec620c78ebc3e90955a7879","slug":"21-years-of-sooryavansham-amitabh-bachchan-soundarya-kader-khan-blockbuster-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 सालों में सबसे ज्यादा बार देखी गई है अमिताभ बच्चन की 'सूर्यवंशम', 'हीरा ठाकुर की पत्नी' की मौत से हैरान रह गए थे फैंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 सालों में सबसे ज्यादा बार देखी गई है अमिताभ बच्चन की 'सूर्यवंशम', 'हीरा ठाकुर की पत्नी' की मौत से हैरान रह गए थे फैंस
अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म सूर्यवंशम (Sooryavansham) का नाम लेते ही आपके जहन में एक चैनल का नाम एक दम से आ जाता है, वह चैनल है सेट मैक्स। इस वजह से इस फिल्म को सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 21 साल हो गए हैं। 21 मई 1999 को आई अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गई थी।
2 of 5
फिल्म सूर्यवंशम
- फोटो : सोशल मीडिया
'सूर्यवंशम' टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है। दरअसल, सेट मैक्स चैनल ने 'सूर्यवंशम' की रिलीज के वक्त इसके प्रसारण के अधिकार 100 साल के लिए खरीद लिए थे। यही कारण है कि अमिताभ बच्चन और सौंदर्या की ये फिल्म आपको बार-बार टीवी पर दिखाई देती है।
3 of 5
फिल्म सूर्यवंशम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डबल रोल किया था। फिल्म में अमिताभ ने बाप और बेटे दोनों का किरदार अदा किया है। IAS बनने के बाद भी ऑफिस पहुंचे ससुर के पैर छूने वाली बहू का किरदार भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। उस वक्त फिल्म बेशक न चल पाई हो लेकिन जब भी संस्कारी फिल्म की बात होती है अमिताभ बच्चन की इस फिल्म का नाम सबसे पहले आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्यवंशम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म से सौंदर्या ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने फिल्म में अमिताभ बच्चन यानी हीरा ठाकुर की पत्नी का रोल निभाया था। सौंदर्या का निधन महज 31 साल की उम्र हो गया। 2004 में बेंगलुरु में चुनाव प्रचार के दौरान एयरक्राफ्ट क्रैश होने की वजह से उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्यवंशम
- फोटो : सोशल मीडिया
उस हादसे में सौंदर्या, उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी। बताया जाता है कि हादसे के वक्त सौंदर्या प्रेग्नेंट थीं। घरवालों को अंतिम संस्कार के लिए अपने बच्चों की डैड बॉडी तक नहीं मिली थी। अमिताभ खुद इस बात को मानते हैं कि 'सूर्यवंशम' को टीवी पर बहुत दिखाया गया है। एक बार उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा था, 'ऐसे कई लोगों से मिला हूं जो इस फिल्म को पसंद करते हैं।' 'सूर्यवंशम' ग्रामीण भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।