फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'हीरा ठाकुर' की पत्नी की 'आवाज' बनीं थीं रेखा, अमिताभ बच्चन की 'सिलसिला' से भी है गहरा कनेक्शन

Thu, 21 May 2020 04:46 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 21 May 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
21 Years Of Sooryavansham Did you know Rekha dubbed for the lead actress of Amitabh Bachchan Movie
सूर्यवंशम, अमिताभ रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम (Sooryavansham) आज ही के दिन 21 साल पहले रिलीज हुई थी। 'सूर्यवंशम' टीवी पर सबसे ज्यादा दिखाई जाने वाली फिल्म है। फिल्म के सभी किरदार दर्शकों को खूब पसंद आए थे। इस फिल्म में अमिताभ के अपोजिट सौंदर्या नजर आईं थीं लेकिन इस फिल्म में अमिताभ के साथ रेखा भी जुड़ी हुई थीं। अब आप सोच रहे होंगे कि हमने तो ऐसा फिल्म में नहीं देखा। तो चलिए आपको बताते हैं क्या है असली कहानी।

21 Years Of Sooryavansham Did you know Rekha dubbed for the lead actress of Amitabh Bachchan Movie
अमिताभ बच्चन और रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन और रेखा ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक बेहतरीन फिल्में दी हैं। दोनों की जोड़ी एक समय में सुपरहिट मानी जाती थी। लेकिन ज्यादा लंबे वक्त तक दोनों एक साथ फिल्मों में नजर नहीं आए। अमिताभ और रेखा की एक साथ आखिरी फिल्म 'सिलसिला' थी।

21 Years Of Sooryavansham Did you know Rekha dubbed for the lead actress of Amitabh Bachchan Movie
अमिताभ बच्चन और रेखा

अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म सूर्यवंशम में रेखा नहीं होने के बाद भी मौजूद थीं। दरअसल रेखा ने ही फिल्म की दो अभिनेत्रियों जयासुधा और सौंदर्या की आवाज डब की थी। सूर्यवंशम- तमिल का हिंदी रीमेक थी, इसके बाद इसी कहानी पर 1997 से लेकर 2000 तक चार फिल्में बनीं। गौरतलब है कि सूर्यवंशम के अलावा अमिताभ की फिल्म आखिरी रास्ता में भी रेखा ने श्रीदेवी की आवाज डब की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
21 Years Of Sooryavansham Did you know Rekha dubbed for the lead actress of Amitabh Bachchan Movie
सूर्यवंशम - फोटो : सोशल मीडिया

1999 को रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशम का बजट महज 7 करोड़ था, जबकि फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपए की कमाई की थी। टीवी पर सूर्यवंशम इतनी बार टेलीकास्ट हो चुकी है कि लोगों को इसके डायलॉग तक रट चुके हैं। जिस साल यह फिल्म रिलीज हुई उसी साल सेट मैक्स लॉन्च किया गया था। तभी इस चैनल ने इस फिल्म के प्रसारण के अधिकार खरीद लिए थे।

विज्ञापन
21 Years Of Sooryavansham Did you know Rekha dubbed for the lead actress of Amitabh Bachchan Movie
रेखा, अमिताभ - फोटो : Social Media

बात करें अमिताभ रेखा की तो सिमी ग्रेवाल ने जब रॉन्देवू विद सिमी गरेवाल में रेखा से अमिताभ से उनके प्यार के बारे में पूछा था कि क्या वो अब भी उन्हें चाहती हैं तो रेखा ने कहा था- उन्हें कौन नहीं चाहता। जब रेखा से ये पूछा गया कि एकसाथ काम करने के दौरान क्या उन्हें कभी अमिताभ के साथ मोहब्बत हो गई थी, रेखा ने कहा, 'बिल्कुल, ये भी क्या बेवकूफाना सवाल है। मैं आज तक ऐसे किसी एक आदमी, औरत या फिर बच्चे से नहीं मिली हूं जो उनके साथ पूरी तरह डूबकर, दीवानगी की हद तक, और बिल्कुल पागलों की तरह उनसे मोहब्बत न करता हो तो सिर्फ मुझे ही क्यों अलग किया जाता है? मैं इस बात से क्यों इनकार करूं कि मुझे उनसे प्यार नहीं है?'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed