संजय दत्त और नम्रता शिरोडकर की सुपरहिट फिल्म वास्तव को रिलीज हुए 21 साल हो गए हैं। सात अक्तूबर 1999 को यह फिल्म रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इस फिल्म का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था। फिल्म में नम्रता शिरोडकर, संजय नार्वेकर, मोहनीश बहल, परेश रावल, रीमा लागू और शिवाजी साटम भी थे। इस फिल्म के लिए संजय दत्त को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। ऐसा कहा जाता है कि यह फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर छोटा राजन के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म के डायलॉग्स भी सुपरहिट हुए थे जो आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं..
'पचास तोला, पचास तोला.. कितना ? पचास', पढ़िए संजय दत्त की फिल्म वास्तव के शानदार डायलॉग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये देखरेली है असली है असली.. पचास तोला, पचास तोला.. कितना ? पचास तोला...
ट्रिगर दबाया और खेल खल्लास... मुंबई पर राज करता हूं राज, पकड़ने की बात छोड़ अपुन को कई टच भी नहीं कर सकता...
तेरे करम ही नहीं रे..तेरी आत्मा भी सड़ेली है सड़ेली...
अरे बाबा...पचास आइडिया है दिमाग में...
ये मां...क्या इतना खुन्नस दे रेली है तू, तेरा रघु ही तो खड़ा है...
इसे बोलते हैं घोड़ा...क्या घोड़ा, बस दो पेटी का है