फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘अनफेयर’ रणदीप हुड्डा को मिली हरियाणा की ‘लवली’, चर्चित कॉमेडी फिल्म की शुरुआत का एलान

Thu, 15 Oct 2020 06:15 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 15 Oct 2020 06:15 AM IST
विज्ञापन
Randeep Hooda and Ileana DCruz will star in an upcoming Movie Unfair and Lovely
रणदीप हुड्डा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘हम काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं’ और ‘गोरे नहीं हम काले सही, हम नाचने गाने वाले सही..’ जैसे गानों और हाल के दिनों में गोरी और सांवली त्वचा को लेकर दुनिया भर में मचे हो हल्ले के बीच एक अनोखी हिंदी कॉमेडी फिल्म बनने जा रही है। हरियाणा की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में पहली बार चर्चित अभिनेता रणदीप हुड्डा की जोड़ी शोख और चंचल इलियाना डि क्रूज के साथ बनने जा रही है।

Randeep Hooda and Ileana DCruz will star in an upcoming Movie Unfair and Lovely
Ileana D'Cruz - फोटो : Social Media

फिल्म की निर्माता कंपनी सोनी पिक्चर्स ने इसका आधिकारिक एलान कर दिया है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक ‘अनफेयर एंड लवली’ नाम की इस फिल्म को ‘सांड की आंख’ और ‘मुबारकां’ जैसी फिल्में लिखने वाले बलविंदर सिंह जंजुआ निर्देशत करने जा रहे हैं। यह उनकी बतौर निर्देशक पहली फिल्म होगी। फिल्म को बलविंदर ने रुपिंदर चाहल और अनिल रोशन के साथ मिलकर लिखा है और फिल्म में गीत व संगीत की जिम्मेदारी इरशाद कामिल व अमित त्रिवेदी को मिली है।

Randeep Hooda and Ileana DCruz will star in an upcoming Movie Unfair and Lovely
ileana dcruz - फोटो : File Photo

‘अनफेयर एंड लवली’ के निर्देशक बलविंदर सिंह जंजुआ कहते हैं, “ये फिल्म रोजमर्रा के जीवन की टिप्पणियों पर आधारित एक कहानी है, जो दुनिया को प्रफुल्लित करने वाली वास्तविकता दर्शाती है।" वहीं अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का मानना है कि 'लवली' का किरदार निभाना उनके बहुत अलग और अनूठा अनुभव होगा, और लोग इस किरदार से खुद को जोड़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Randeep Hooda and Ileana DCruz will star in an upcoming Movie Unfair and Lovely
इलियाना डिक्रूज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इलियाना कहती हैं, “इस फिल्म के बारे में मुझे जो सबसे ज़्यादा पसंद आया है, वह है इसका कथनाक जो बिल्कुल भी उपदेशात्मक नहीं है, बल्कि यह एक मज़ेदार कहानी है जो दर्शकों को हंसता और मुस्कुराता छोड़ जाएगी। सोनी पिक्चर्स और बलविंदर की टीम ने वादा किया है कि इस विषय को बहुत संवेदनशीलता के साथ पेश करेंगे साथ ही इसे जितना संभव हो सकेगा उतना हास्यपूर्ण रखेंगे।”

विज्ञापन
Randeep Hooda and Ileana DCruz will star in an upcoming Movie Unfair and Lovely
रणदीप हुड्डा - फोटो : screenshot from youtube/ani

फिल्म के हीरो रणदीप हुड्डा कहते हैं, ''लोगों को हंसाना इतना आसान नहीं है। हास्य शैली ने मुझे लंबे समय से अपनी ओर आकर्षित किया है। मैं बेहद खुश हूं कि इस हास्य फ़िल्म से मैं अपनी अतरंगी हास्य शैली का प्रदर्शन करूंगा। फिल्म के पहले नरेशन के दौरान ही इसकी कहानी मुझे बेहद पसंद आ गई थी और अब मुझे इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार है।" जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अगले साल रिलीज होगी और इसकी शूटिंग देश के विभिन्न हिस्सों में की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed