फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजा- महाराजाओं का किरदार निभाकर इन अभिनेताओं ने खूब लूटी वाहवाही, लेकिन 'सम्राट अशोक' बनकर फ्लॉप हुए शाहरुख खान

Thu, 15 Oct 2020 06:11 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 15 Oct 2020 06:11 AM IST
विज्ञापन
Actors Who Played King Role In Movies Like Ashoka Akbar
राजा- महाराजाओं का किरदार निभाने वाले अभिनेता - फोटो : फाइल फोटो

राजा- महाराजाओं की जिंदगी पर फिल्में बनाना कोई आसान काम नहीं है। अब चूंकि यह इतिहास से जुड़ा विषय है ऐसे में फिल्में बनाते हुए निर्देशकों को बॉक्स ऑफिस की चिंता भी सताने लगती है। और इसलिए कई दफा एतिहासिक फिल्मों को जरा मिर्च मसाला लगाकर भी पेश किया जाता है। ऐसे में आज बात करेंगे उन अभिनेताओं की जिन्होंने इनका किरदार निभाकर वाहवाही लूटी।

Actors Who Played King Role In Movies Like Ashoka Akbar
पृथ्वीराज कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुगल- ए- आजम
इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर ने अकबर का और दिलीप कुमार ने सलीम का किरदार निभाया। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाने में 14 साल लगे थे। इस फिल्म की लागत तकरीबन 1.5 करोड़ रुपये बताई जाती है। जो उस समय के हिसाब से बहुत ज्यादा मानी जाती है। फिल्म के एक गाने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ को फिल्माने में 10 लाख रुपये खर्च किये गए।

Actors Who Played King Role In Movies Like Ashoka Akbar
जोधा अकबर - फोटो : File Photo

जोधा अकबर
फिल्म जोधा अकबर 2008 में बनी थी। ये फिल्म बादशाह अकबर और राजपूत राजकुमारी जोधाबाई की कहानी है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने अकबर का किरदार निभाया था। हालांकि फिल्म की रिलीज के वक्त कुछ विवाद भी देखने को मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actors Who Played King Role In Movies Like Ashoka Akbar
बाजीराव मस्तानी का एक सीन - फोटो : सोशल मीडिया

बाजीराव मस्तानी
यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह, पेशवा बाजीराव के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा थीं। बाजीराव मस्तानी भारत में 2700 स्क्रीन पर लगी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

विज्ञापन
Actors Who Played King Role In Movies Like Ashoka Akbar
पद्मावत - फोटो : File Photo

पद्मावत
शाहिद कपूर ने पद्मावत में महाराजा रावल रतन सिंह का किरदार निभाया था। इसी फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी के अवतार में नजर आए थे। बता दें कि पद्मावत मूल रूप से मलिक मोहम्मद जायसी की किताब पद्मावत पर आधारित फिल्म है। इसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed