{"_id":"5f8786d438eae650d25e5e15","slug":"ravi-kishan-will-now-raise-the-issue-of-vulgarity-in-bhojpuri-films-gets-trolled-by-users","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता पर सवाल उठाकर ट्रोल हुए रवि किशन, यूजर्स बोले- 'खुद के गानों पर भी कुछ कहिए'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी सिनेमा में अश्लीलता पर सवाल उठाकर ट्रोल हुए रवि किशन, यूजर्स बोले- 'खुद के गानों पर भी कुछ कहिए'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 15 Oct 2020 04:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता से नेता बने रवि किशन अब संसद में भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता का मुद्दा उठाने और भोजपुरी फिल्मों के लिए एक अलग सेंसर बोर्ड गठित करने की मांग करने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बॉलीवुड में ड्रग पर सवाल उठाने के बाद अब अभिनेता भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता की सफाई भी करवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि वह अश्लील गानों के खिलाफ कड़े नियम की मांग करेंगे। हालांकि रवि किशन की ये बात कुछ यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
2 of 5
सांसद रवि किशन।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
एक यूजर ने लिखा- ''भोजपुरी में अश्लीलता आपके ही दौर से शुरू हुई है। खुद तो आपने ऐसे-ऐसे गानों पर डांस किया है और अब संस्कारों की गंगोत्री बन रहे हैं।'' एक अन्य ने लिखा है- ''वो राजा चटईया पे बड़ा मजा आए किसका गाना है भला, सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।''
3 of 5
रवि किशन
- फोटो : instagram/ravikishann
एक यूजर ने लिखा- ''पहले रंगीन कपड़ों में कचड़ा फैलाया अब सफेद कपड़े पहन के उसी को साफ करेंगे.....गजब की सोच है। हम ही फैलाएंगे.....हम ही समेटेंगे। खुद के गानों पर भी एक टिप्पणी कर ही दीजिए।'' कुछ ने तो रवि किशन के उन गानों की पूरी लिस्ट ही शेयर कर दी है, जिसे वे अश्लील बता रहे हैं। लोग रवि किशन के खिलाफ खूब जमकर कमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवि किशन
- फोटो : instagram/ravikishann
बता दें रवि किशन ने कहा था- 'कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल कर भाषा की छवि धूमिल कर रहे हैं इसलिए अब वो इस मामले को संसद में उठाएंगे। भोजपुरी एक हजार साल पुरानी भाषा है और यह इसे 25 करोड़ लोग बोलते हैं। कुछ लोग भोजपुरी गानों में अश्लीलता का इस्तेमाल कर इस भाषा की छवि धूमिल कर रहे हैं। मैं इसके खिलाफ संसद में कड़े कानून की मांग करूंगा और विशेष रूप से भोजपुरी भाषा के लिए उत्तर प्रदेश में सेंसर बोर्ड गठित करने के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा करूंगा।'
विज्ञापन
5 of 5
रवि किशन-जया बच्चन
- फोटो : PTI
इससे पहले रवि किशन ने पड़ोसी देशों से मादक पदार्थों (ड्रग) की तस्करी और फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों की ओर से इसके सेवन को लेकर एनसीबी की ओर से की जा रही जांच का मुद्दा लोकसभा में उठाया था और इस दिशा में कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। रवि किशन के इस बयान के बाद काफी बवाल हुआ था। संसद में जया बच्चन ने उन पर थाली में छेद करने का आरोप लगाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।