{"_id":"5f8763c2653b7c7502573efd","slug":"faraaz-khan-admitted-to-the-icu-actor-who-made-salman-khan-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले फराज खान को मिली थी सलमान खान की ये सुपरहिट फिल्म, जानिए पूरा किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले फराज खान को मिली थी सलमान खान की ये सुपरहिट फिल्म, जानिए पूरा किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 15 Oct 2020 02:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फराज खान,सलमान खान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता फराज खान इन दिनों अपनी जिदंगी के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। वह बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। फराज खान ने मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान को स्टारडम दिलाने वाली फिल्म पहले फराज खान को ऑफर हुई थी।
2 of 5
फराज खान
- फोटो : File Photo
फराज खान के पिता यूसुफ खान भी एक एक्टर रहे। पिता की तरह ही फराज खान ने भी एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया। उन दिनों सूरज बड़जात्या 'मैंने प्यार किया' बना रहे थे। इस फिल्म के लिए कई नए लड़कों ने ऑडीशन दिया जिसमें फराज खान भी थे।
3 of 5
मैंने प्यार किया
फराज खान को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया और शूटिंग भी शुरू होने वाली थी। लेकिन एन मौके पर ही फराज खान बीमार हो गए। अब सूरज बड़जात्या के सामने बड़ी मुसीबत आ गई। सूरज इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि उनकी फिल्म के लिए फराज खान बिल्कुल फिट हैं लेकिन सेहत की वजह से वो ये फिल्म नहीं कर पाए। फिर किसी ने सलीम खान के बेटे सलमान खान का नाम सुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म- मैंने प्यार किया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
और इसके बाद जो हुआ, वो आपको पता ही है। ये फिल्म ऑल टॉइम ब्लॉकबस्टर रही और सलमान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई। सलमान एक ऐसे स्टार किड के तौर पर उभरे जिस पर हर निर्माता-निर्देशक दांव लगाने के लिए तैयार था। फिल्म 'फरेब' और 'मेंहदी' जैसी फिल्मों के लिए फराज को आज भी याद किया जाता है लेकिन ये फिल्में फराज को वैसी सफलता और लोकप्रियता नहीं दे पाईं जैसी सलमान को 'मैंने प्यार किया' ने दी।
विज्ञापन
5 of 5
फराज खान
- फोटो : File Photo
फराज की फिल्म 'फरेब' का गाना 'तेरी आंखें झुकी झुकी' काफी हिट रहा था। रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मेंहदी' फराज खान की आखिरी फिल्म थी। आज फराज खान अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में हैं। फराज खान के पास इलाज के पैसे नहीं और पूजा भट्ट ने ट्वीट कर उनके लिए मदद मांगी है। फराज बेंगलूरू के अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें इलाज के लिए 25 लाख रुपये की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।