बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त (Sanjay Dutt) इस वक्त लंग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि उनकी तरफ से तो यही कहा जा रहा है कि वह एकदम फिट एंड फाइन हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसके बाद से फैंस की टेंशन थोड़ी बढ़ गई है।
दुबई से लौटने के बाद सलून के बाहर स्पॉट हुए संजय दत्त, मीडिया से कहा- 'अभी बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के साथ दुबई में वक्त बिताने के बाद संजू बाबा मुंबई लौट आए हैं। हाल ही में उन्हें एक सलून के बाहर स्पॉट किया गया। यहां वह हेयर कट के लिए आए थे, सामने आए वीडियो में उनका हेयरकट साफ देखा जा सकता है। इस दौरान संजय दत्त ने मीडिया को देखकर पोज भी दिया और सैलून के बाहर ही उनके साथ संक्षिप्त बातचीत की।
@duttsanjay snapped today at #hakimaalim salon..😍 #sanjaydutt#sanjayduttismyhero#sanjaydatt
A post shared by CRISPY BOLLYWOOD😎 (@crispybollywood) on
अपनी कार की ओर बढ़ते हुए संजय दत्त ने मीडिया कर्मियों से कहा "अभी बीमार नहीं हूं, ऐसा मत लिखना"। इसके बाद सभी जोर जोर से हंसने लगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और फैंस इसे देखकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि संजय दत्त पहले से काफी कमजोर हो गए हैं। फैंस संजय दत्त के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
संजय दत्त अपने ट्रीटमेंट का एक फेज पूरा करने के बाद अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ अपने बच्चों के पास दुबई गए थे। दुबई से भी संजय दत्त की तस्वीरें सामने आई थीं, जिसमें संजू बाबा फैमिली के साथ एन्जॉय कर रहे थे।संजय दत्त इस वक्त लंग कैंसर जैसी घातक बीमारी से गुजर रहे हैं। उनका इलाज फिलहाल मुंबई कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने 11 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वह कुछ समय के लिए इलाज के लिए छुट्टी ले रहे हैं।
मुंबई में भी संजय दत्त की कीमोथेरेपी के नतीजे सकारात्मक होने की बात कही जा रही है। लेकिन खबर है संजय दत्त का अपना इलाज करवाने न्यूयॉर्क भी जा सकते हैं। संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 'शमशेरा', 'भुज', 'केजीएफ', 'पृथ्वीराज' और 'तोरबाज' जैसी फिल्में हैं।

कमेंट
कमेंट X