बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में दमदार अभिनय कर देश-विदेश में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले ओम पुरी का 18 अक्तूबर को जन्मदिन है। साल 1950 को पटियाला में जन्मे ओमपुरी का पूरा नाम ओम राजेश पुरी था। तीन साल पहले साल 2017 में उनका निधन हो गया था। पंजाबी परिवार में जन्मे ओमपुरी के पिता भारतीय रेलवे में काम करते थे। ओम पुरी एक बेहतरीन अभिनेता तो थे ही साथ में एक आम इनसान का चेहरा भी थे, वह चेहरा जो आपको अपने आसपास हमेशा नजर आ जाता है। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बतातें हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें...
{"_id":"5f8748c0cc3b95530c2493ca","slug":"om-puri-birthday-veteran-actor-om-puri-all-you-need-to-know-about-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काफी गरीबी में बीता था ओमपुरी का बचपन, खुद की थी मौत की भविष्यवाणी और फिर एक दिन...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काफी गरीबी में बीता था ओमपुरी का बचपन, खुद की थी मौत की भविष्यवाणी और फिर एक दिन...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
om puri
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
om puri
- फोटो : File Photo
ओम पुरी ने मराठी फिल्म घासीराम कोतवाल से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। साल 1983 की फिल्म अर्ध सत्य से वे लोगों की निगाह में आए। ओम पुरी 6 साल की उम्र में टी स्टॉल पर चाय के बर्तन साफ करते थे। लेकिन एक्टिंग की ललक ने उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा तक पहुंचाया। साल 1988 में ओम पुरी ने दूरदर्शन की मशहूर टीवी सीरीज 'भारत एक खोज' में कई भूमिकाएं निभायी जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओमपुरी
- फोटो : अमर उजाला
बीबीसी के साथ एक इंटरव्यू में ओम पुरी ने अपनी मौत के बारे में बात की थी और कहा था कि उनकी मौत अचानक ही होगी। मार्च 2015 में लिए गए इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ''मृत्यु का तो आपको पता भी नहीं चलेगा। सोए-सोए चल देंगे। (मेरे निधन के बारे में) आपको पता चलेगा कि ओम पुरी का कल सुबह 7 बजकर 22 मिनट पर निधन हो गया'' और ये कहकर वो हंस दिए। हुआ भी कुछ ऐसा ही था। ओम पुरी का शव नग्न अवस्था में उनके घर पर मिला था। उनकी मृत्यु की वजह दिल का दौरा पड़ना बताई गई।
om puri
- फोटो : file photo
ओम पुरी की दूसरी पत्नी नंदिता पुरी की लिखी उनकी जीवनी 'अनलाइकली हीरो : द स्टोरी ऑफ ओम पुरी' जब 2009 में छपी थी तो उसने ओम पुरी के निजी जीवन में भूचाल ला दिया था। इसमें कहा गया था कि उनके कई महिलाओं के साथ संबंध थे। वहीं ओमपुरी का कहना था कि नंदिता ने ये बातें जगजाहिर कर उनके चाहने वालों के बीच उनकी छवि को गिरा दिया।
विज्ञापन
om puri
- फोटो : Twitter/ Film History Pics
'मिर्च मसाला', 'जाने भी दो यारो', 'चाची 420', 'हेराफेरी', 'मालामाल विकली' जैसी न जानें कितनी फिल्में हैं जिनमें वे अलग-अलग तरह के किरदारों में दिखाई देते हैं। अर्ध सत्य में दमदार अभिनय के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ओम पुरी का बचपन काफी गरीबी में बीता था और लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने यह सफलता हासिल की।

कमेंट
कमेंट X