मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ होता ही रहता है। कभी आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला देखने को मिलता है तो कभी किसी सितारे का सोशल मीडिया पोस्ट सुर्खियों में आ जाता है। इसके साथ ही सितारों के जन्मदिन का भी अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कि आज मनोरंजन जगत में क्या क्या हुआ, तो पढ़िए आज की 10 बड़ी खबरें।
प्रभास संग फिल्म के लिए दीपिका को मिले 20 करोड़, सुशांत पर लगे #MeToo पर बोलीं संजना, दिनभर की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही शेखर सुमन, मनोज तिवारी, रूपा गांगुली सहित अन्य हस्तियों ने भी सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी थी। वहीं सुब्रमण्यम स्वामी ने इसके लिए वकील ईशकरण सिंह भंडारी को नियुक्त किया। अब ईशकरण ने सुशांत को न्याय दिलाने के लिए फैंस से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की है।
सुशांत केस: सुब्रमण्यम स्वामी के वकील ने उठाया ये कदम, न्याय दिलाने के लिए फैंस से की खास अपील
गायक अदनान सामी अक्सर सोशल मीडिया पर यूजर्स के निशाने पर रहते हैं। खासकर पाकिस्तानी यूजर्स उन पर कमेंट करते रहते हैं हालांकि अदनान भी उन्हें करारा जवाब देने में पीछे नहीं रहते। एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर ने ट्वीट कर भारतीयों को पांच हजार सालों से गुलाम बता दिया। इसके बाद अदनान ने जो जवाब दिया उससे यूजर की बोलती बंद हो गई।
पाकिस्तानी ने किया भारतीयों पर कमेंट, भड़क गए अदनान सामी और बोले- 'तमीज से जिक्र करो बेटा, तुम्हारे पूर्वज हैं...'
ऐसा नहीं कि शाहरुख खान ने अपने करियर में पहले फ्लॉप फिल्में नहीं दीं, लेकिन निर्देशक आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो के फ्लॉप होने पर उनका दिल टूट गया। बड़े प्यार से वह बऊवा बने थे, मेहनत भी उन्होंने खूब की थी लेकिन निर्देशन और कहानी ने सारा खेल चौपट कर दिया। अब शाहरुख इत्मीनान से फिल्म बनाना चाहते हैं। पछुआ हवा के साथ घर में घुस आने वाले पानी को रोकने के लिए मन्नत पर भी बरसाती चढ़ चुकी है और भीतर उनके स्टोरी सिटिंग रूम में फिल्मों की पटकथाओं की गद्दी भी ऊपर की तरफ बढ़ चली है।
शाहरुख का अब तक इन कहानियों पर मचल चुका है दिल, जानिए किन- किन निर्देशकों को है उनकी कॉल का इंतजार
हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप के ऑफीशियल रीमेक लाल सिंह चड्ढा में व्यस्त आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस को महाभारत को वेब सीरीज के तौर पर बनाने के लिए हरी झंडी मिलने में लंबा वक्त लग सकता है। नेटफ्लिक्स के भीतर ही आमिर खान के इस प्रोजेक्ट को लेकर लोग एकमत नहीं है। आमिर खान की फिल्मों में भारतीय इतिहास को लेकर संवेदनाएं सही नहीं हो पाने की बात भी इस चर्चा में उठ रही है। दूसरे महाभारत जैसी धार्मिक सीरीज में कुछ भी उल्टा सीधा होने पर सीधे नेटफ्लिक्स की साख पर असर पड़ने का खतरा भी ओटीटी की क्रिएटिव टीम के लोग जता रहे हैं।
EXCLUSIVE: इसलिए आमिर खान को नहीं मिल रही 'महाभारत' के लिए हरी झंडी, ओटीटी को सता रहा साख का खतरा