फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतने बजे ओटीटी पर रिलीज होगी शुक्रवार को 'दिल बेचारा' समेत मनोरंजन की दुनिया की पांच फटाफट खबरें

Wed, 22 Jul 2020 07:13 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 Jul 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
dil bechara release timing and here 5 entertainment news
मनोरंजन जगत की पांच खबरें - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री स्वरा भास्कर की वेब सीरीज 'रसभरी' अपने दूसरे सीजन के साथ वापस लौटेगी। अभिनेत्री स्वरा ने इस खबर की खुद पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'यह हमेशा से ही एक मल्टी सीजन कहानी बनने वाली थी। इस सीरीज का पहला सीजन एक ऐसे ही मोड़ पर खत्म हुआ है जहां से लोगों को पता है कि पिक्चर अभी बाकी है। इसकी कहानी अभी एक निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंची है। जिस तरह वर्ष 2015 में आई फिल्म 'बाहुबली' के बीच में खत्म हो जाने के बाद लोगों को यह उत्सुकता होती है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? यहां पर भी लोगों को अगले सीजन में पता चलेगा कि आखिर रसभरी ऐसी बनी कैसे?'

dil bechara release timing and here 5 entertainment news
वंदना विठलानी - फोटो : सोशल मीडिया

राखी बेचकर गुजारा कर रहीं वंदना
टीवी धारावाहिक 'हमारी बहू सिल्क' के अभिनेताओं का बकाया अभी तक चुकता नहीं हुआ है। इस शो में जानकी जोशी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री वंदना विठलानी अब राखी बेचकर अपना गुजारा कर रही हैं। अपनी परेशानियों के बारे में उन्होंने कहा, 'मैंने इस शो में मई से अक्टूबर तक काम किया था लेकिन मुझे सिर्फ मई महीने का ही पैसा मिला। मेरा बकाया लगभग लाखों में है। अब तो मेरी बचत भी खत्म हो गई है। मुझे नवंबर 2019 में टीवी शो 'मुस्कान' में किरदार मिला लेकिन वह सिर्फ दो महीने में ही चला। उसका मुझे पैसा मिला लेकिन वह कब तक चलेगा? इसलिए मैंने अब राखी बनाकर बेचना शुरू किया है। इन राखियों को मैं ऑनलाइन बेच रही हूं। यह काम मुझे व्यस्त भी रखता है और कुछ पैसे भी कमा लेती हूं। जाहिर है कि मैं कुछ ज्यादा नहीं कमा रही लेकिन ऐसी स्थिति में कुछ भी करना ठीक है।'

dil bechara release timing and here 5 entertainment news
खतरों के खिलाड़ी 10 - फोटो : सोशल मीडिया

'खतरों के खिलाड़ी 10' का फिनाले इस वीकेंड
एक्शन पर आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के दसवें सीजन का फिनाले बुधवार को मुंबई में शूट किया गया। 10 प्रतियोगियों में से चार करिश्मा तन्ना, करण पटेल, बलराज स्याल और धर्मेश येलांदे अंतिम पड़ाव तक पहुंचे। शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं और लिखा, 'समय किसी के लिए नहीं रुकता। लेकिन, कहीं ना कहीं इस साल ने वह योजना बिगाड़ दी जो हमने पहले से बना रखी थी। पूरा शो बुल्गारिया में शूट करने के बाद फिनाले यहां मुंबई में ठीक उसी दिन शूट किया है जिस दिन बुल्गारिया में इस सीजन का पहला एपिसोड शूट किया गया था। मुझे लगता है कि ऐसे वक्त में हमें तकदीर पर भरोसा रखना चाहिए।' फिनाले का प्रसारण इसी वीकेंड होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dil bechara release timing and here 5 entertainment news
राधिका आप्टे - फोटो : सोशल मीडिया

सेनेटरी पैड के विज्ञापन में लाल रंग
टीवी पर सेनेटरी पैड के विज्ञापनों में लाल खून की जगह नीले रंग का जैल दिखाया जाता है। राधिका आप्टे को ब्रांड एंबेसडर बनाने वाली एक कंपनी ने इस धारणा में बदलाव करके पहली बार अपने विज्ञापन में लाल रंग दिखाने का फैसला किया है। इसी के साथ वह देश का पहला ऐसा विज्ञापन बन गया है जो सेनेटरी पैड के विज्ञापन में लाल रंग दिखाएगा। यह विज्ञापन फरवरी के महीने में ही लॉन्च हो रहा था लेकिन एडवरटाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया में शिकायतें दर्ज होने के बाद इस विज्ञापन को रोक दिया गया। हालांकि जब कंपनी ने अपनी तरफ से सफाई पेश की तो काउंसिल ने इस विज्ञापन को टीवी पर दिखाई जाने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
dil bechara release timing and here 5 entertainment news
दिल बेचारा - फोटो : सोशल मीडिया

दिल बेचारा का फर्स्ट डे फर्स्ट शो
दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत औऱ संजना सांघी की फिल्म दिल बेचारा को डिजनी प्लस हॉटस्टार ओटीटी पर शुक्रवार की शाम साढ़े सात बजे से देखा जा सकेगा। ये फिल्म आप इस ओटीटी पर बिना इसका सब्सक्रिप्शन खरीदे भी देख सकते हैं। फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने बनाया है। इस कंपनी ने सुशांत पर मी टू के तहत आरोप लगने के बाद फिल्म की रिलीज पिछले साल टाल दी थी। मुंबई पुलिस ने इस मसले पर पत्रकार राजीव मसंद से पूछताछ भी की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने आलेखों के जरिए सुशांत की छवि बिगाड़ने की कोशिश की ताकि फॉक्स स्टार स्टूडियोज ये फिल्म रिलीज न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed