ऐसा नहीं कि शाहरुख खान ने अपने करियर में पहले फ्लॉप फिल्में नहीं दीं, लेकिन निर्देशक आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो के फ्लॉप होने पर उनका दिल टूट गया। बड़े प्यार से वह बऊवा बने थे, मेहनत भी उन्होंने खूब की थी लेकिन निर्देशन और कहानी ने सारा खेल चौपट कर दिया। अब शाहरुख इत्मीनान से फिल्म बनाना चाहते हैं। पछुआ हवा के साथ घर में घुस आने वाले पानी को रोकने के लिए मन्नत पर भी बरसाती चढ़ चुकी है और भीतर उनके स्टोरी सिटिंग रूम में फिल्मों की पटकथाओं की गद्दी भी ऊपर की तरफ बढ़ चली है।
शाहरुख का अब तक इन कहानियों पर मचल चुका है दिल, जानिए किन- किन निर्देशकों को है उनकी कॉल का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, अभिनेता शाहरुख खान के पास इस लॉकडाउन के दौरान पटकथाओं का अंबार लग चुका है। फिलहाल शाहरुख यह चुनने में असमर्थ हैं कि किस पर काम किया जाए और किस पर नहीं? जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के इस दौर में शाहरुख को अलग-अलग फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं ने 18 पटकथाएं सुनाई हैं। इसमें से तीन या चार पर शाहरुख मुख्य अभिनेता के तौर पर काम करेंगे और कुछ का अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण करेंगे।
गिनती करें तो शाहरुख के पास अब तक राजकुमार हिरानी, सिद्धार्थ आनंद, राज एंड डीके, एटली, तिग्मांशु धूलिया, अमित रविंद्रनाथ शर्मा, मधुर भंडारकर, अली अब्बास जफर, शिमित अमीन और अमर कौशिक जैसे फिल्म निर्देशक और निर्माता अपनी कहानियां लेकर पहुंचे हैं। इनमें से कुछ फिल्में हैं और कुछ वेब सीरीज भी हैं। हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई कागजी कार्रवाई नहीं हुई है और ना ही किसी पटकथा पर कोई फैसला लिया गया है।
यह सभी पटकथाएं अभी शाहरुख के जवाब का इंतजार कर रही हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि राजकुमार हिरानी ने शाहरुख से अपनी एक पटकथा को लेकर मुलाकात की है जिसकी कहानी पंजाब से कनाडा जाने वाले प्रवासियों की है। इसको लेकर तो खुद शाहरुख भी उत्साहित नजर आए जब उन्होंने अपने एक प्रशंसक की तरफ से पूछे गए सवाल के बदले राजकुमार हिरानी का नाम लेकर खबरों की गर्मी बढ़ाई।
फिलहाल, शाहरुख अपने प्रोडक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनके निर्माण में बॉबी देओल के एक प्रोजेक्ट 'क्लास ऑफ 83' के रिलीज की घोषणा हाल ही में ओटीटी पर हुई है। इसके अलावा वह अभिषेक बच्चन की एक फिल्म 'बॉब बिस्वास' का भी निर्माण कर रहे हैं।
पढ़ें: काजोल से जब भी कोई पूछता है 'क्या कर रही हो', तो मिलता है ऐसा जवाब