फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'पानी' को लेकर शेखर कपूर ने किस पर साधा निशाना? इस फिल्म के नहीं बन पाने से ही टूट गए थे सुशांत सिंह राजपूत

Wed, 22 Jul 2020 05:18 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 Jul 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
sushant singh rajput case shekhar kapur wants to dedicate film paani
शेखर कपूर, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के निधन बाद निर्देशक शेखर कपूर अपने कई ट्वीट्स में शोक व्यक्त कर चुके हैं। शेखर कपूर ने बताया था कि ये उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है। उनके और सुशांत के बीच अच्छी दोस्ती थी लेकिन पिछले छह महीने से वो उसके संपर्क में नहीं थे। शेखर कपूर, सुशांत के साथ फिल्म पानी बनाना चाहते थे हालांकि फिल्म नहीं बन पाई थी। अब शेखर चाहते हैं कि ये फिल्म वो सुशांत को समर्पित करें।

sushant singh rajput case shekhar kapur wants to dedicate film paani
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर कपूर ने बताया था कि पानी के लीड रोल के लिए उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को साइन कर लिया था लेकिन निर्माताओं के साथ बात नहीं बन पाई। सुशांत ने तो दो तीन महीने इस फिल्म की तैयारी भी की थी लेकिन जब फिल्म नहीं बन पाई तो उनके लिए ये किसी सदमे से कम नहीं था। पानी की वजह से सुशांत ने कई दूसरी फिल्में छोड़ दी थीं। अब शेखर कपूर ने नाम लिए बगैर निर्माता पर निशाना साधा है।

sushant singh rajput case shekhar kapur wants to dedicate film paani
सुशांत सिंह राजपूत, शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शेखर कपूर ने ट्वीट कर कहा कि 'अगर आप देवताओं या अपनी रचनात्मकता के साथ यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको भक्ति के हर चरण पर चलना होगा। विनम्रता के साथ। भगवान के आशीर्वाद से पानी एक दिन बन कर रहेगी। अगर यह बनती है तो, फिल्म सुशांत को समर्पित की जाएगी। पर इस फिल्म में हिस्सा लेने वाले लोग इंसानियत पर चलने वाले होंगे न कि अहंकार पर।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
sushant singh rajput case shekhar kapur wants to dedicate film paani
शेखर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले शेखर कपूर ने कहा था कि फिल्म की तैयारियां चल ही रही थी कि निर्माता आदित्य चोपड़ा के साथ उनकी अनबन होने लगी थी। दोनों कई बातों पर सहमत नहीं हो पा रहे थे। आदित्य फिल्म में बदलाव करना चाहते थे लेकिन शेखर ऐसा नहीं चाहते थे। आखिर में आदित्य चोपड़ा ने फिल्म से अपने हाथ खींच लिए और यह फिल्म नहीं बन पाई।

विज्ञापन
sushant singh rajput case shekhar kapur wants to dedicate film paani
सुशांत सिंह राजपूत, आदित्य चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं पानी को लेकर आदित्य चोपड़ा ने पुलिस को दिए बयान में शेखर कपूर के आरोपों को नकार दिया। सूत्रों के मुताबिक आदित्य ने अपने बयान में कहा था कि अगर वो फिल्म पानी नहीं बनाना चाहते थे तो फिल्म में पांच छह करोड़ रुपये का खर्चा क्यों करते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed