फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजोल से जब भी कोई पूछता है 'क्या कर रही हो', तो मिलता है ऐसा जवाब

Wed, 22 Jul 2020 04:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 22 Jul 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
Actress Kajol Gives Hilarious Reply When somebody asks her what She is up to
काजोल - फोटो : Social Media

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री काजोल लोगों की चहेती हैं। काजोल की अदाकारी का फैन हर कोई है। ना केवल अदाकारी बल्कि उनके व्यक्तित्व के भी फैंस कई हैं। काजोल एक मस्तमौला व्यक्तित्व की धनी हैं। जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। यही बात उनके फैंस को भी उन में बेहद पसंद हैं। इसका नमूना भी वो सोशल मीडिया पर पेश करती रहती हैं।

Actress Kajol Gives Hilarious Reply When somebody asks her what She is up to
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। इतना ही नहीं बल्कि काजोल सोशल मीडिया पर अपने मजाकिया अंदाज को भी अक्सर पेश करती रहती हैं। अब हाल ही में काजोल ने बताया है कि जब कोई उनके पूछता है, 'क्या कर रही हो' तो इसका जवाब वो किस तरह से देती हैं।

Actress Kajol Gives Hilarious Reply When somebody asks her what She is up to
काजोल - फोटो : Social Media

काजोल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर साझा की है। ये काजोल की काफी पुरानी तस्वीर है। उनके लुक को देखकर कहा जा सकता है कि ये तस्वीर 'बाजीगर' फिल्म के समय की होगी। इस तस्वीर पर लिखा है, 'तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई... रुको... क्या मेरी चिन पर चॉकलेट लगी हुई है?'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

When somebody asks me what I’m up to... #ChinUp #DontYouDare #MeWhenI

A post shared by Kajol Devgan (@kajol) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Kajol Gives Hilarious Reply When somebody asks her what She is up to
काजोल - फोटो : instagram

तस्वीर के साथ कैप्शन में काजोल ने लिखा है, 'जब कोई मुझसे पूछता है क्या कर रही हो...'। काजोल की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उनके फैंस भी उनके इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। काजोल अक्सर इस तरह के पोस्ट साझा करती रहती हैं।

विज्ञापन
Actress Kajol Gives Hilarious Reply When somebody asks her what She is up to
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 1992 में की थी। इसके बाद काजोल के करियर ने रफ्तार पकड़ी और वो बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। काजोल ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम, कुछ कुछ होता है और बाजीगर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार बड़े पर्दे पर काजोल फिल्म 'तानाजी' में पति अजय देवगन के साथ नजर आई थीं।

पढ़ें: दीपिका और रणवीर के साथ ऐश्वर्या राय की है जबरदस्त बॉन्डिंग, थ्रोबैक तस्वीर वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed