फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ ऐश्वर्या राय की है जबरदस्त बॉन्डिंग, ईशा अंबानी के फंक्शन से थ्रोबैक तस्वीर वायरल

Wed, 22 Jul 2020 04:13 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 22 Jul 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone with Aishwarya Rai Aaradhya bachchan throwback photo
ऐश्वर्या राय, आराध्या, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन सहित अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और आराध्या अस्पताल में भर्ती हैं। बच्चन परिवार के चारों सदस्य कोविड 19 से लड़ रहे हैं। देश भर में उनके फैंस जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। बच्चन परिवार की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस बीच ऐश्वर्या और आराध्या की एक थ्रोबैक तस्वीर सामने आई है।

Ranveer Singh and Deepika Padukone with Aishwarya Rai Aaradhya bachchan throwback photo
ऐश्वर्या राय, आराध्या, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में ऐश्वर्या और आराध्या के साथ रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण भी हैं। ये तस्वीर मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी के संगीत सेरेमनी के दौरान की है। यह कार्यक्रम उदयपुर में आयोजित हुआ था जहां बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। ऐश्वर्या की दीपिका और रणवीर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दीपिका और रणवीर की शादी में भी ऐश्वर्या को डांस करते हुए देखा गया था।

Ranveer Singh and Deepika Padukone with Aishwarya Rai Aaradhya bachchan throwback photo
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीर में ऐश्वर्या और आराध्या की मां बेटी की जोड़ी देखते ही बनती है। लुक्स की बात करें तो दीपिका पादुकोण लाल रंग की साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं जबकि रणवीर सिंह ब्लैक सूट बूट में जच रहे हैं। चारों लोग कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone with Aishwarya Rai Aaradhya bachchan throwback photo
ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कोविड 19 पॉजिटिव आने के बाद ऐश्वर्या और आराध्या पहले होम क्वारंटीन थे। उनके लक्षण बढ़ने के बाद नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स के मुताबिक, बच्चन परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक आज उनका दोबारा कोरोना टेस्ट भी होना है।

विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika Padukone with Aishwarya Rai Aaradhya bachchan throwback photo
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि रणवीर और दीपिका लॉकडाउन में घर पर ही वक्त बिता रहे हैं। बीते दिनों दीपिका ने अपनी नई फिल्म का एलान किया। वो 'बाहुबली' फेम प्रभास के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं रणवीर की आने वाली फिल्म 83 और सूर्यवंशी है। दोनों फिल्में इसी साल रिलीज हो जातीं लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टालना पड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed