फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

23 साल पहले गर्लफ्रेंड के साथ मिलिंद सोमन ने कराया था न्यूड फोटोशूट, अजगर भी था साथ में

Sun, 04 Nov 2018 12:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Nov 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
23 years ago Milind Soman controversial advertisement with girlfriend Madhu Sapre made headlines
Milind Soman - फोटो : twitter

मिलिंद सोमन को भारत का पहला मेल सुपर मॉडल कहा जाता है। मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी जिसमें उन्हें अपार सफलता मिली। इसके बाद टीवी सीरियल 'कैप्टन व्योम' ने उन्हें एक्टिंग की दुनिया में भी सफलता के मुकाम पर पहुंचा दिया था। इन दोनों जॉनर में फिट बैठने के बाद मिलिंद ने बॉलीवुड में कदम रखा और वहां पर भी कामयाबी का नया इतिहास रचा। मिलिंद को मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक 30 साल हो चुके हैं। इतने लंबे सफर में मिलिंद ने सफलता की जितनी सीढियां चढ़ीं उतने ही विवाद उनके साथ जुड़ते चले गए। तो चलिए मिलिंद सोमन के 53वें जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ा ऐसा विवाद बताते हैं जिसने काफी उग्र रूप ले लिया था। 

23 years ago Milind Soman controversial advertisement with girlfriend Madhu Sapre made headlines
Milind Soman - फोटो : twitter

मिलिंद सोमन ने मॉडलिंग की शुरुआत साल 1988 में की थी। इसके बाद वह कई वीडियो और विज्ञापन में भी नजर आए जिसने रातोंरात उन्हें स्टार बना दिया था। यह वक्त 90 के दौर का था। साल 1995 में मिलिंद सोमन ने अपनी गर्लफ्रेंड मधु सप्रे के साथ एक न्यूड फोटोशूट किया था। इस फोटोशूट की वजह से मिलिंद को लोगों ने न केवल खरी खोटी सुनाई बल्कि विज्ञापन कंपनी को कोर्ट केस का सामना भी करना पड़ा था।

23 years ago Milind Soman controversial advertisement with girlfriend Madhu Sapre made headlines
Milind Soman - फोटो : twitter

जिस वक्त यह विज्ञापन आया था मिलिंद मधु सप्रे को डेट कर रहे थे। यह विज्ञापन टफ कंपनी के जूतों का था। इस विज्ञापन में जूतों को हाइलाइट करने के लिए मिलिंद सोमन और उनकी गर्लफ्रेंड मधु ने न्यूड फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में गले में दोनों ने अजगर डाला हुआ था और पैर में सिर्फ जूते पहने हुए थे। इस फोटोशूट को प्रबुद्धा दासगुप्ता ने शूट किया था। यह विज्ञापन जैसे ही आया उसने बवाल मचा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
23 years ago Milind Soman controversial advertisement with girlfriend Madhu Sapre made headlines
मिलिंद सोमन - फोटो : File Photo

शिव सेना ने इन दोनों मॉडल, विज्ञापन एंजेसी और जूतों की कंपनी के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। बवाल के बाद इस विज्ञापन को बैन कर दिया था गया था लेकिन कई विवाद खड़े कर दिए थे। इस विज्ञापन में अजगर का इस्तेमाल किया गया था जिसके बाद वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन की तरफ से कोर्ट केस भी किया था। आरोप था कि गैर कानूनी तरीके से जानवर का विज्ञापन में इस्तेमाल किया गया है। 

विज्ञापन
23 years ago Milind Soman controversial advertisement with girlfriend Madhu Sapre made headlines
Milind Soman - फोटो : twitter

यह कोर्ट केस करीब 14 साल तक चला और साल 2009 में सभी को इन आरोपों से कोर्ट ने बरी कर दिया था। आपको बता दें, मिलिंद सोमन ने हाल ही में 25 साल छोटी लड़की से शादी की है। इन दोनों की शादी ने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरी। शादी के बाद यह दोनों हनीमून पर 'हवाई' गए थे। वहीं बाद में एक हॉट फोटोशूट भी करवाया था जिसकी तस्वीरें वायरल हुई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed