रोमांस किंग शाहरुख खान और एक्ट्रेस काजोल की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' किसे याद नहीं। 19 अक्टूबर 1995 को रिलीज हुई इस फिल्म ने सफल, बेहद सफल, सुपर-डूपर हिट, सदाबहार से होते हुए इसने हिंदी सिनेमा में कल्ट फिल्म का रुतबा पा लिया। मुंबई के मराठा मंदिर थियेटर में फिल्म 1000 हफ्ते से लगातार चल रही है। इस सुपरहिट फिल्म को रिलीज हुए आज 23 साल पूरे चुके हैं। इस मौके पर आज बात करते हैं इस सुपरहिट फिल्म से जुड़ी कुछ कहानियों के बारे में.....
{"_id":"5bc95342bdec22694a53bc75","slug":"23-years-of-shah-rukh-khan-and-kajol-superhit-film-ddlj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"23 साल की हुई शाहरुख-काजोल की फिल्म DDLJ, जानिए फिल्म से जुड़ी 5 रोचक बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
23 साल की हुई शाहरुख-काजोल की फिल्म DDLJ, जानिए फिल्म से जुड़ी 5 रोचक बातें
Fri, 19 Oct 2018 10:10 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
DDLJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DDLJ
क्या आप जानते हैं ddlj की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद शाहरुख इस फिल्म के लिए तैयार नहीं थे। आदित्य चोपड़ा को शाहरुख के साथ 4 मीटिंग करनी पड़ी, तब जाकर उन्होंने रोल स्वीकार किया। अब जरा आप खुद ही सोचिए अगर शाहरुख नहीं मानते तो राज के किरदार में आज आप सैफ अली खान को देख रहे होते।
DDLJ
काजोल यानी की सिमरन के मंगेतर (कुलजीत) के रोल के लिए पहले अरमान कोहली से बात की गई थी लेकिन जब फिल्म का ऑडिशन चल रहा था तब परमीत सेठी बूट्स, जीन्स और वेस्टकोर्ट पहन कर आए और स्क्रीन टेस्ट में पास हो गए। फिर क्या था ये रोल परमीत सेठी को ऑफर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ddlj
सुपरहिट गाना 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' जिन पीली सरसों के खेतों में शूट हुआ है, वो गुड़गांव में है और गाने की शूटिंग के दौरान हरियाणा के किसानों ने फिल्म की यूनिट के खिलाफ प्रोटेस्ट करना शुरू कर दिया था क्योंकि शूटिंग के दौरान उनकी फसलों का बहुत नुकसान हुआ था लेकिन उस वक्त शाहरुख खान ने हरियाणवी बोलकर किसानों का विरोध शांत कर दिया।
विज्ञापन
ddlj
फिल्म में अनुपम खेर शाहरुख को अपने दादा परदादा की पढ़ाई में नाकामयाबी के किस्से सुनाते हैं। दरअसल अनुपम खेर उस वक्त अपने सगे अंकल का किस्सा सुनाते हैं जो कि वाकई पढ़ाई में कुछ खास अच्छे नहीं रहे। इतना ही नहीं अनुपम खेर का रोल भी खुद यश चोपड़ा की जिंदगी से प्रेरित था।