सब्सक्राइब करें

सुशांत केस में दर्ज होगा करण जौहर का बयान और ऐश्वर्या- आराध्या अस्पताल से हुईं डिस्चार्ज, 10 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 27 Jul 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
27 July 2020 Monday Top 10 Bollywood Entertainment News Sushant Aishwarya Aaradhya Karan Nick Priyanka Sonu Sood
मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें - फोटो : Social Media

मनोरंजन जगत में हर रोज कुछ ना कुछ होता ही रहता है।  लेकिन सारा गिन इन खबरों पर नजर बनाकर रखना मुश्किल है। ऐसे में हम आपको इस पैकेज में दिखाते हैं दिन की 10 बड़ी खबरें। जिनके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए। जैसे सुशांत सिंह राजपूत केस ने अब कौन सा नया मोड़ लिया है। ऐश्वर्या और आराध्या के स्वास्थ्य में कितना सुधार है और अमित शाह को लेकर विद्युत जामवाल कौन सी बड़ी गलती कर गए।

27 July 2020 Monday Top 10 Bollywood Entertainment News Sushant Aishwarya Aaradhya Karan Nick Priyanka Sonu Sood
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित आत्महत्या मामले में अब तक किसी प्रकार का कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस अब तक 38 लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ फिलहाल खाली ही हैं। वहीं अब खबर है कि इस मामले में अगला बयान निर्माता- निर्देशक करण जौहर का दर्ज किया जाने वाला है।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में आखिरकार दर्ज होगा करण जौहर का बयान, मुंबई पुलिस ने कही ये बात

27 July 2020 Monday Top 10 Bollywood Entertainment News Sushant Aishwarya Aaradhya Karan Nick Priyanka Sonu Sood
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया था। ऐसे में हर कोई उनकी मौत की वजह जानना चाहता है। मुंबई पुलिस भी सुशांत के केस में जांच कर रही है और अब तक कुल 38 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इस बीच अब सुशांत की विसरा रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में सामने आया है कि सुशांत के शरीर में किसी तरह का जहर नहीं था।

सुशांत सिंह राजपूत की विसरा रिपोर्ट आई सामने, शरीर में जहर मिलने का कोई प्रमाण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
27 July 2020 Monday Top 10 Bollywood Entertainment News Sushant Aishwarya Aaradhya Karan Nick Priyanka Sonu Sood
परवेज खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के जाने माने एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से सोमवार को निधन हो गया। वो 55 साल के थे। सीने में दर्द की शिकायत के बाद परवेज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

एक्शन डायरेक्टर परवेज खान का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
27 July 2020 Monday Top 10 Bollywood Entertainment News Sushant Aishwarya Aaradhya Karan Nick Priyanka Sonu Sood
विद्युत जामवाल, अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। यह सितारे अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने से लेकर करीबियों से बात करने तक, किसी न किसी वजह से चर्चा में छाए रहते हैं। अभिनेता विद्युत जामवाल भी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। हालांकि इस बार वह देश के गृहमंत्री अमित शाह को गले लगाने के पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। 

अमित शाह को गले लगाना चाहते हैं विद्युत जामवाल, अभिनेता ने कर दी सोशल मीडिया पर ये गलती

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed