{"_id":"5afa8a704f1c1be5408b56a3","slug":"30-years-of-aamir-khan-juhi-chawla-qayamat-se-qayamat-tak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 साल पहले इस फिल्म से 'कयामत' लाए थे आमिर-जूही, इस वजह से रिक्शेवालों के आगे जोड़ने पड़े थे हाथ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
30 साल पहले इस फिल्म से 'कयामत' लाए थे आमिर-जूही, इस वजह से रिक्शेवालों के आगे जोड़ने पड़े थे हाथ
Tue, 15 May 2018 01:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और अभिनेत्री जूही चावला की 1988 में आई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' तो आपको याद ही होगी। जी हां वही फिल्म जिसके रिलीज के बाद आमिर रातों रात स्टार बन गए थे। आमिर की यह पहली सुपरहिट फिल्म थी। 80 के दशक में जूही का आमिर को किस करना दर्शकों को भा गया था। जिसके बाद आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। 'कयामत से कयामत' तक आमिर खान की दूसरी और जूही चावला की तीसरी फिल्म थी। 'कयामत से कयामत तक' को 30 साल पूरे हो चुके हैं।
2 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
आज भी जब आमिर अपनी इस फिल्म की बात करते हैं तो कहते हैं फिल्म में उनकी परफॉर्मेंस और ज्यादा अच्छी होनी चाहिए थी। आमिर को इस फिल्म में अपना अभिनय पसंद नहीं आया था। हाल ही में फिल्म के 30 साल पूरे होने पर स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस स्क्रीनिंग में आमिर ने खासतौर पर टैक्सी और रिक्शावालों को इन्वाइट किया। इसके पीछे भी एक कहानी हैं।
3 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
दरअसल 80 के दशक में प्रचार के उतने साधन मौजूद नहीं थे, इसलिए 'कयामत से कयामत तक' की रिलीज के समय फिल्म के कलाकार आमिर खान और जूही चावला ने खुद अपनी फिल्म के पोस्टर ऑटो और रिक्शेवालों को बांटे थे और इन पोस्टरों को रिक्शा के पीछे चिपकाने का अनुरोध किया था। यकीनन इस प्रचार का फिल्म को काफी फायदा हुआ था और फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Qayamat Se Qayamat Tak
29 अप्रैल 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'कयामत से कयामत तक' सुपरहिट साबित हुई थी। ये एक रोमांटिक फिल्म थी। इसके गाने भी खूब पसंद किए गए। फिल्म रिलीज के बाद से ही आमिर और जूही की जोड़ी पसंद की जाने लगी। फिल्म में जूही और आमिर के कई रोमांटिक सीन्स थे।
विज्ञापन
5 of 5
juhi chawla
इसी फिल्म में जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था। दरअसल स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुसार फिल्म के गाने 'अकेले हैं तो क्या गम है' की शूटिंग के दौरान जूही चावला को आमिर को गाल और माथे पर चूमना था लेकिन जूही ने आमिर को किस करने से मना कर दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।