मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'राजी' बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। राजी को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। पहले, दूसरे और तीसरे दिन शानदार कलेक्शन के बाद 'राजी' का 4 दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। बात करें आलिया के एक्टिंग की तो इस फिल्म को आलिया भट्ट की अब तक की सबसे बेहतरीन फिल्म बताई जा रही है।
{"_id":"5afa6efd4f1c1bce408b568b","slug":"alia-bhatt-film-raazi-box-office-collection-day-4","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 दिन में ही अमिताभ बच्चन से आगे निकलीं आलिया, जानिए 'राजी' ने कितना कमा लिया?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
4 दिन में ही अमिताभ बच्चन से आगे निकलीं आलिया, जानिए 'राजी' ने कितना कमा लिया?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 15 May 2018 01:01 PM IST
विज्ञापन
raazi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
raazi
फिल्म समीक्षकों ने फिल्म के कंटेट की जमकर तारीफ की है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक पहले दिन 'राजी 'का कलेक्शन 7.53 करोड़, दूसरे दिन यानि शनिवार को 11.30 करोड़ और रविवार को शानदार कमाई करते हुए फिल्म ने 14.11 करोड़ कमाए हैं। वहीं सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 6.30 करोड़ का आंकड़ा छुआ। वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म 102 नॉट आउट का 2 हफ्ते का कलेक्शन आलिया भट्ट की 'राजी' के 4 दिन की कमाई के बराबर है।
#Raazi shows EXCELLENT HOLD on Mon... Decline on Mon [vis-à-vis Fri] is a mere 16.33% - SUPERB... The film has found pan-India acceptance, which is a rarity these days... Fri 7.53 cr, Sat 11.30 cr, Sun 14.11 cr, Mon 6.30 cr. Total: ₹ 39.24 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 15, 2018
raazi
'राजी' का बजट लगभग 30-35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और यह फिल्म पहले ही बजट का पैसा निकालने में कामयाब हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिल रहा है। अब तक फिल्म 39.24 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म के बिजनेस में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजी
- फोटो : SELF
फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विक्की कौशल, रजित कपूर, जयदीप अहलावत, अमृता खानविलकर और सोनी राजदान अहम भूमिका में हैं। 2 घंटे 20 मिनट की इस फिल्म को ने रिव्यू में 4 स्टार दिए गए थे।
विज्ञापन
raazi
'राजी' फिल्म महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आलिया को जासूस बनाकर पाकिस्तान भेजा जाता है। जहां से वह भारत को खूफिया जानकारी देती हैं। इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म की कमाई आने वाले हफ्ते में भी जारी रहेगी। मेघना गुलजार की पिछली फिल्म ‘तलवार’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।