फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए 30 साल बाद क्या कर रही है 'आशिकी' की स्टारकास्ट, किसके लुक में कितना आया बदलाव?

Mon, 17 Aug 2020 03:47 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 17 Aug 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
30 Years Of Aashiqui Star Cast Reema Lagoo Anu Aggarwal Rahul Roy
आशिकी - फोटो : ट्विटर

साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' याद है? यह फिल्म उस दौर की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही और इसने राहुल रॉय और अनु अग्रवाल को रातोंरात स्टार बना दिया था। राहुल और अनु की जोड़ी 90 के दशक की टॉप जोड़ी बन गई थी। इस फिल्म को रिलीज हुए आज 30 साल पूरे हो चुके हैं। चलिए इस खास मौके पर आपको बताते हैं इस फिल्म की स्टारकास्ट अब कहां है?

30 Years Of Aashiqui Star Cast Reema Lagoo Anu Aggarwal Rahul Roy
राहुल रॉय - फोटो : instagram

राहुल रॉय
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी 'आशिकी' के हीरो राहुल रॉय को इस फिल्म से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड में ज़्यादा टिक नहीं पाए। अचानक राहुल लाइमलाइट से गायब हो गए और फिर कुछ साल बाद बिग बॉस सीजन 1 में आए। अब राहुल मुंबई में ही रहते हैं। हालांकि काफी समय से वह स्क्रीन पर दिखाई नहीं दिए हैं।

30 Years Of Aashiqui Star Cast Reema Lagoo Anu Aggarwal Rahul Roy
आशिकी फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रीमा लागू
अभिनेत्री रीमा लागू ने आशिकी में राहुल रॉय की मां का किरदार निभाया था।  वह हिंदी और मराठी भाषा की पचासों फिल्मों में काम कर चुकी थीं और हिंदी के शीर्ष अभिनेताओं जैसे; अजय देवगन, शाहरुख खान, सलमान खान, संजय दत्त आदि की मां का किरदार निभा चुकी थीं। हालांकि, वह अब इस दुनिया में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
30 Years Of Aashiqui Star Cast Reema Lagoo Anu Aggarwal Rahul Roy
अनु अग्रवाल - फोटो : ट्विटर

अनु अग्रवाल
आशिकी से हिट हुईं अनु अग्रवाल इस फिल्म के बाद कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं और समय के साथ उनकी पॉपुलैरिटी भी धुमिल हो गई। इस फिल्म के बाद अनु अग्रवाल टॉप हीरोइनों की लिस्ट में आ खड़ी हुई थीं। अनु ने गजब तमाशा, खलनायिका, किंग अंकल, कन्यादान और रिटर्न टू ज्वेल थीफ जैसी फिल्मों में काम किया है। आज अनु बॉलीवुड से दूर गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। गौरतलब है कि अनु अग्रवाल एक सड़क हादसे का भी शिकार हो गई थीं, जिसमें उनकी याददाश्त तक पर असर पड़ा था।

विज्ञापन
30 Years Of Aashiqui Star Cast Reema Lagoo Anu Aggarwal Rahul Roy
दीपक तिजोरी - फोटो : सोशल मीडिया

दीपक तिजोरी
90 के दशक की ज्यादातर फिल्मों में दीपक तिजोरी एक ऐसे किरदार में दिखाई दिए जो हमेशा हीरो से लड़ाई करता रहा। कई फिल्मों में वह पॉजिटिव रोल में भी दिखाई दिए जिसमें से एक आशिकी है। उन्होंने आशिकी, कभी हां कभी ना और जो जीता वही सिकंदर जैसी तमाम फिल्मों में यादगार किरदार किए हैं। दीपक अब स्क्रीन पर दिखाई नहीं देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed