फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

31 Years Of Saugandh: अक्षय तो आज भी दे रहे सुपरहिट फिल्में लेकिन गुमनाम हो गई उनकी पहली हीरोइन, लुक भी पूरा बदल गया है

Tue, 25 Jan 2022 04:38 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 25 Jan 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
31 Years Of Saugandh Akshay Kumar Movie Saugandh Actress Shantipriya where is now
31YearsOfSaugandh - फोटो : Instagram

आज अक्षय कुमार और शांतिप्रिया की फिल्म सौगंध को रिलीज हुए 31 साल पूरे हो चुके हैं। सौगंध अक्षय की डेब्यू फिल्म थी। इस हिसाब से अक्षय को बॉलीवुड में एंट्री किए हुए भी 31 साल हो गए हैं। इस फिल्म में उनके साथ शांतिप्रिया नाम की हीरोइन ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अक्षय तो आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं और एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दे रहे हैं। वहीं उनकी पहली हीरोइन शांतिप्रिया लगभग गुमनाम हो चुकी हैं।

31 Years Of Saugandh Akshay Kumar Movie Saugandh Actress Shantipriya where is now
अक्षय कुमार, शांतिप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

शांतिप्रिया ने अपने करियर की शुरुआत साल 1987 में साउथ फिल्म से की थी। उन्होंने 4 साल साउथ फिल्मों में काम किया और फिर बॉलीवुड की तरफ रुख किया। हिंदी फिल्मों में डेब्यू से पहले तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में 24 फिल्में कर चुकी थीं और वहां की जानी मानी स्टार थीं। शांतिप्रिया हिंदी फिल्मों में मेरे सजना साथ निभाना, फूल और अंगारे, अंधा इंतकाम, मेहरबान और इक्के पे इक्का में काम कर चुकी हैं।

31 Years Of Saugandh Akshay Kumar Movie Saugandh Actress Shantipriya where is now
शांतिप्रिया, सिद्धार्थ रे - फोटो : Social media

पति की मौत के बाद दोबारा शुरू की एक्टिंग
शांतिप्रिया का करियर इस समय अपने चरम पर था। लेकिन 1999 में शांति प्रिया ने एक्टर सिद्धार्थ रे शादी कर ली। दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर चल रहा था। सिद्धार्थ रे मशहूर फिल्मकार वी शांताराम के पोते थे।  और अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया। 2004 में उनके पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्होंने 2008 में एक्टिंग में वापसी की। वो 'माता की चौकी' और 'द्वारिकाधीश' जैसे दो टीवी शोज में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
31 Years Of Saugandh Akshay Kumar Movie Saugandh Actress Shantipriya where is now
शांतिप्रिया - फोटो : इंस्टाग्राम

शांतिप्रिया लोकप्रिय अभिनेत्री भानुप्रिया की छोटी बहन हैं। शांतिप्रिया अपने बेटों के साथ पर्दे से दूर जिम्मेदारियों की जिंदगी जी रही हैं। कुछ रिपोट्स के मुताबिक शांति प्रिया अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। जल्द ही वह एक वेब सीरीज में नजर आएंगी। शांतिप्रिया 50 की उम्र में भी बेहद ग्लैमरस लगती हैं।

विज्ञापन
31 Years Of Saugandh Akshay Kumar Movie Saugandh Actress Shantipriya where is now
अक्षय कुमार - फोटो : Akshay Kumar instagram

सफल रहा अक्षय का करियर
वहीं शांतिप्रिया के हीरो अक्षय इस साल बच्चन पांडे, रामसेतु और पृथ्वीराज में नजर आने वाले हैं। अक्षय को हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म अतरंगी रे में देखा गया था। पिछले साल अक्षय ने फोर्ब्स द्वारा जारी की गई दुनिया के 100 सबसे अधिक कमाई करने वाले सेलेब्स की सूची में जगह हासिल की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed