अनुपम खेर की सुपरहिट फिल्म सारांश को रिलीज हुए आज 36 साल पूरे हो गए हैं। 'सारांश' के लिए अनुपम खेर ने बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता था। 28 साल की उम्र में उन्होंने एक साठ साल के बूढ़े शख्स का किरदार निभाया था, जो आज भी याद किया जाता है। अनुपम खेर को करियर की शुरुआत में काफी संघर्ष करना पड़ा था। ये फिल्म भी उन्हें बड़ी परेशानियों के बाद मिली थी।
अनुपम खेर को सिनेमा में पूरे हुए 36 साल, 28 की उम्र में 60 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाकर हुए सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम की फिल्म सारांश 25 मई 1984 को रिलीज हुई थी। सोशल मीडिया पर साझा किए अपने फिल्मी सफर के वीडियो में अनुपम ने सारांश से लेकर हॉलीवुड टीवी सीरीज एनबीसी न्यू न्यू एम्स्टर्डम में निभाए अपने किरदार तक को शामिल किया है। सारांश फिल्म में सबसे पहले अनुपम खेर को साइन किया गया था। फिल्म को राजश्री प्रोडक्शंस के मालिक ताराचंद बड़जात्या प्रोड्यूस कर रहे थे।
Thank you @MaheshNBhatt Saab for your faith, generosity, kindness and love. I would’ve never had this kind of journey if my first film was not #Saaransh. It changed my life and me. #36YearsOfAnupam proudly. Jai Ho!! 🙏😍 https://t.co/P6SaGBqLnu
— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 25, 2020
शूटिंग शुरू होने से पहले अनुपम खेर को खबर मिली कि फिल्म में उनकी जगह संजीव कुमार को कास्ट किया जा है। ये सुनकर अनुपम को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने डायरेक्टर महेश भट्ट को फोन लगा दिया। महेश भट्ट ने अनुपम खेर को बताया कि राजश्री प्रोडक्शन को इस रोल के लिए कोई जाना-माना एक्टर चाहिए, इसलिए संजीव कुमार को कास्ट किया गया है।
अनुपम खेर ने ये सब सुनकर शहर छोड़ने की सोच ली। जाते हुए उन्होंने सोचा महेश भट्ट को वे सुनाकर जरूर जाएंगे। गुस्से में अनुपम महेश भट्ट को घर पहुंचे। वह गुस्से में तो पहले ही थे, उसके बाद और चिढ़कर बोले, 'जाने से पहले मैं आपको ये बताने आया हूं कि आप एक नंबर के फ्रॉड हैं, झूठे हैं। पिछले छह महीने से मैं अपने रोल की प्रेक्टिस करने में लगा हुआ हूं और आज अचानक मुझे इस फिल्म से हटा दिया जा रहा है।'
इसके बाद अनुपम खेर की ये बात महेश के दिल पर लग गई। उन्होंने राजश्री प्रोडक्शन को फोन कर कहा कि यदि इस फिल्म में अनुपम खेर नहीं होंगे तो वो ये फिल्म निर्देशित नहीं करेंगे। इस तरह ये भूमिका अनुपम खेर को मिली जो काफी सराही गई। करीब एक करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने दो करोड़ का बिजनेस किया था। आज फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट ने भी ट्वीट करके अनुपम को उनके सफर के लिए बधाई दी है।

कमेंट
कमेंट X