करण जौहर आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। फिल्मी सितारों से लेकर उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इन सितारों में सोनम कपूर, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, मनीष मल्होत्रा सहित कई बड़े नाम शामिल हैं। इस बीच अभिनेत्री करीना कपूर ने खास अंदाज में करण जौहर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
करण जौहर के जन्मदिन पर करीना ने खास अंदाज में किया विश, थ्रोबैक तस्वीर साझा कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करण जौहर के साथ की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दोनों कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। करीना ने कैप्शन में लिखा, 'हम तब भी कितने सेक्सी थे...अब तो और भी ज्यादा। हमेशा से मेरे दोस्त, जन्मदिन की बधाई।'
करीना द्वारा साझा की गई तस्वीर कई साल पुरानी है। करण और करीना किसी पार्टी में एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान करण जौहर ने शर्ट और जींस पहनी है। वहीं करीना ने सफेद रंग के टॉप के साथ ब्लैक जींस कैरी की है।
Gosh we were so sexy then and now even more... To Forever, my friend... Happy birthday ❤️
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
याद दिला दें कि करण जौहर बॉलीवुड की बड़ी पार्टीज देने के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस बार वो अपना जन्मदिन घर पर ही परिवार के साथ मनाएंगे। करण जौहर के साथ उनकी मां हीरू जौहर और दोनों बच्चे यश और रूही हैं।
करण जौहर की आने वाली फिल्मों की बात करें तो मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' उनकी लिस्ट में शामिल है। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होनी है। 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं।
ईद पर एक से बढ़कर एक हिट देकर सलमान बने बॉलीवुड के 'सुल्तान', फिल्मों के कलेक्शन ने तोड़े हर रिकॉर्ड