लक्ष्मीकांत कुडालकर और प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा की जोड़ी ने मिलकर संगीत के जिस लोकप्रिय युग को जन्म दिया, वह हिन्दी फिल्मों के लिए आज धरोहर जैसा है। आज लक्ष्मीकांत कुडालकर की पुण्यतिथि है। आज ही के दिन 1998 में उनका निधन हो गया था। लक्ष्मीकांत एक बेहतरीन मैन्डोलिन वादक थे और प्यारेलाल जुबिन मेहता से प्रेरित होकर वियना जाकर एक वॉयलिन वादक का करियर चुनने का मन बना चुके थे। इन्होंने बॉलीवुड को अनेक सफल गीत दिए हैं। इन्हें 'लक्ष्मी-प्यारे' भी कहा जाता है। तो चलिए लक्ष्मीकांत कुडालकर की पुण्यतिथि पर आपको सुनाते हैं लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के बेहतरीन गीत।
{"_id":"5ecb7dfb8ebc3e903f6c38aa","slug":"remembering-music-composer-laxmikant-of-laxmikant-pyarelal-duo-on-his-death-anniversary-best-songs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'वो जब याद आए बहुत याद आए', सुनिए लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के सदाबहार गीत जो आज भी दिलों पर करते हैं राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'वो जब याद आए बहुत याद आए', सुनिए लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के सदाबहार गीत जो आज भी दिलों पर करते हैं राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 25 May 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
- फोटो : ट्विटर
Trending Videos
वो जब याद आए बहुत याद आए...
फिल्म- पारसमणी
गायक- मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी को पहली बड़ी सफलता निर्माता-निर्देशक बाबू भाई मिस्त्री की क्लासिक फिल्म ‘पारसमणि’ से मिली थी। इस फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। दोनों ने कई दशकों तक बेहतरीन म्यूजिक देकर संगीत प्रेमियों का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या कहें
फिल्म- अमर अकबर एंथनी
गायक- किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, मुकेश
फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ के संगीत ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी को बड़ा सम्मान दिलाया।
छुप गए सरे नजारे ओए क्या बात हो गई
फिल्म- दो रास्ते
गायक- लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की संगीतकार जोड़ी बॉलीवुड की अब तक की सबसे सफल जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
विज्ञापन
तू मेरा हीरो है...
फिल्म- हीरो
गायक-अनुराधा पौडवाल, मनहर उधास
ये वे गीत हैं, जो सहज ही याद आते हैं लेकिन इनके अलावा भी बहुतेरे ऐसे गीत हैं, जो बेहद लोकप्रिय हैं।
