{"_id":"5ecb731a8ebc3e904032ecca","slug":"salman-khan-eid-releases-hit-on-box-office-he-proved-real-sultan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईद पर एक से बढ़कर एक हिट देकर सलमान बने बॉलीवुड के 'सुल्तान', फिल्मों के कलेक्शन ने तोड़े कई रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईद पर एक से बढ़कर एक हिट देकर सलमान बने बॉलीवुड के 'सुल्तान', फिल्मों के कलेक्शन ने तोड़े कई रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 25 May 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुल्तान, भारत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईद पर सलमान खान के फैंस को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछले कुछ सालों से हर साल ईद पर सलमान खान की फिल्म रिलीज होती रही है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इस बार भी ईद पर सलमान अपने फैंस को तोहफा देना चाह रहे थे। सलमान की फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टाल दिया गया। सलमान की ये फिल्म सिनेमाघरों में भले ही दस्तक ना दे पाई हो लेकिन उनकी ऐसी कुछ फिल्मों से रूबरू करवाते हैं जिनका ईद के त्योहार से खास कनेक्शन रहा।
2 of 6
एक था टाइगर
- फोटो : फाइल
साल 2012 में सलमान खान और कटरीना कैफ की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म 'एक था टाइगर' रिलीज हुई। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म में सलमान खान रॉ के एजेंट के तौर पर नजर आए, जो दुनिया भर में सीक्रेट मिशन को अंजाम देता है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 320 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
3 of 6
किक
- फोटो : फाइल
2014 के ईद के मौके पर सलमान खान फिल्म 'किक' लेकर आए। फिल्म के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला थे। फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए वर्ल्डवाइड 402 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसमें सलमान के साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस मुख्य रोल में थीं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने विलेन का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
बजरंगी भाईजान
- फोटो : फाइल
'बजरंगी भाईजान' साल 2015 में रिलीज हुई। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर, हर्षाली मल्होत्रा और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य किरदार निभाया। यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसे कबीर खान ने निर्देशित किया है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 950 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।
विज्ञापन
5 of 6
सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 की ईद पर सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' रिलीज हुई थी। फिल्म की सफलता के बाद सलमान बॉक्स ऑफिस के 'सुल्तान' कहलाने लगे। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का बिजनेस कर डाला था। फिल्म में सलमान के साथ अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।