फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIRAL VIDEO: अभिनेता वीर दास का हुआ पड़ोसी से झगड़ा, मुंह पर छींका और की हमले की भी कोशिश

Mon, 25 May 2020 01:03 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 25 May 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
actor Vir Das neighbour fight with him over social distancing rules during covid 19 pandemic
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस का खौफ हर किसी में देखने को मिल रहा है। आम से लेकर खास तक, हर कोई इस खतरनाक वायरस से अपनी सुरक्षा कर रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी कोरोना वायरस से बचने के लिए लॉकडाउन और सामाजिक दूरी के नियमों का भी पालन कर रहे हैं। कोरोना काल के बीच बॉलीवुड अभिनेता और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास के साथ एक शख्स ने बदसलूकी की है। यह शख्स वीर दास का पड़ोसी है। 

actor Vir Das neighbour fight with him over social distancing rules during covid 19 pandemic
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल वीर दास अपने घर के बाहर खड़े थे। उनका एक पड़ोसी उन्हें घर के बाहर खड़ा देख उनसे झगड़ने लगता है और उनके साथ बदसलूकी से पेश आने लगता है। इस पूरी घटना की जानकारी वीर दास ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बदसलूकी करते पड़ोसी का वीडियो और अपने साथ हुई इस घटना के बारे में नोट साझा किया है। 

actor Vir Das neighbour fight with him over social distancing rules during covid 19 pandemic
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर दास की ओर से साझा किए गए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि उनका पड़ोसी बाहर खड़े होने की वजह से उन पर चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में पड़ोसी वीर दास के मुंह के सामने खांसने- छींकने और फिर हमला करने की भी कोशिश करता दिखता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor Vir Das neighbour fight with him over social distancing rules during covid 19 pandemic
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर दास ने नोट में लिखा, 'मैं और मेरा दोस्त थोड़ी देर के लिए अपनी बिल्डिंग के बाहर खड़े थे। इस दौरान हमने पूरी तरह से सामाजिक दूरी का पालन किया हुआ था। मेरा दोस्त अपने घर के अंदर से कोल्ड ड्रिंक लेकर आया। इसके साथ ही उसने मास्क पहना हुआ था लेकिन स्मोक करने के लिए उसने अपने मास्क को नीचे किया। इसके बाद यह पूरा मामला शुरू हो गया'।

 

विज्ञापन
actor Vir Das neighbour fight with him over social distancing rules during covid 19 pandemic
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

वीर दास ने आगे लिखा, 'यह आदमी जो मेरा मकान मालिक भी नहीं है। वह एनेक्सी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रहता है। वह इस बात से गुस्सा था कि मेरे मकान मालिक को विरासत में यह मकान मिला है, जिसमें मैं रहता हूं और वो नहीं। मैं नहीं जानता कि इस आदमी का मुझे धमकाना, या मेरे पर खांसना, मुझे डराना उत्पीड़न की श्रेणी में आता है या नहीं, लेकिन इस बार सारी सीमाएं पार हो गई हैं।' वीर दास ने अपने नोट में यह भी बताया है कि इस शख्स से उनका पहले भी इस तरह का झगड़ा हो चुका है। आपको बता दें कि वीर दास डेली बेली और गो गोवा गोन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।


पढ़ें: Jawaharlal Nehru death anniversary: ये अभिनेता बन चुके हैं जवाहरलाल नेहरू, दलीप ताहिल का नाम भी लिस्ट में शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed