फिल्मी दुनिया (Bollywood) में अपने करियर की शुरुआत करने से पहले कई सितारें ऐसे रहे जिन्होंने मॉडलिंग में किस्मत आजमाई। इनमें सलमान खान, ऐश्वर्या से लेकर बिपाशा बसु और प्रियंका चोपड़ तक का नाम शामिल है। मॉडलिंग के जरिए इन्होंने फिल्मी दुनिया में आकर बड़ा नाम कमाया। इनमें से कई सितारे तो ऐसे हैं जो इंटरनेशनल लेवल पर अपने काम के लिए जाने जाते हैं। यहां देखेंगे उन बॉलीवुड अभिनेत्रियों की मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें जिसपर आपकी पहले कभी नजर नहीं पड़ी होगी...
अभिनेत्रियों की इन दुर्लभ तस्वीरों पर नहीं पड़ी होगी आपकी नजर, फिल्मों में आने से पहले कुछ ऐसा था लुक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के अपोजिट 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म से की थी। पहली ही फिल्म हिट रही और अनुष्का का करियर चल पड़ा। याद दिला दें कि बॉलीवुड में आने से पहले अनुष्का ने मॉडलिंग में भी अपना हाथ आजमाया था।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक खास पहचान बनाने वालीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2000 में उन्होंने मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट जीता था। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने सिनेमा का रुख किया और आज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
पूजा भट्ट
साल 1991 में आई पूजा भट्ट की फिल्म 'दिल है की मानता नहीं' उनके करियर की सबसे हिट फिल्म रही। इससे पहले पूजा मॉडलिंग करती थीं। पूजा भट्ट का पूरा परिवार फिल्मों से जुड़ा हुआ है। पूजा ने 'डैडी', 'तमन्ना', 'चाहत', 'अंगरक्षक', 'प्रेम दीवाने' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।
कटरीना कैफ
2003 में फिल्म 'बूम' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं कटरीना कैफ आज बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं और कटरीना के पास इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं। कटरीना ने फिल्मी करियर की शुरुआत मलयालम फिल्मों से की लेकिन एक्टिंग से पहले वह मॉडलिंग करती थीं।