{"_id":"5d38280c8ebc3e6ccc03cb0b","slug":"40-bollywood-celebrities-wrote-a-open-letter-to-pm-narendra-modi-against-mob-lynching","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीड़ हिंसा के खिलाफ 40 बॉलीवुड स्टार्स ने PM को लिखी चिट्ठी, बोले- संसद में निंदा करना काफी नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भीड़ हिंसा के खिलाफ 40 बॉलीवुड स्टार्स ने PM को लिखी चिट्ठी, बोले- संसद में निंदा करना काफी नहीं
Wed, 24 Jul 2019 03:55 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 24 Jul 2019 03:55 PM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधिक करते पीएम नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में भीड़ हिंसा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं । ऐसे में पूरे देश की जनता में गुस्सा है । हाल ही में इस मामले को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी को एक चिट्ठी लिखी गई है । पूरे बॉलीवुड ने पीएम मोदी से अपील की है कि इस मुद्दे पर वो सख्त कदम उठाएं । इस चिट्ठी में करीब 40 सेलेब्रिटीज के नाम शामिल है ।
open letter
- फोटो : social media
इसमें फिल्म मेकर, एक्टर और कई समाज सेवी ने मिलकर पीएम मोदी को एक ओपन लेटर लिखा है । चिट्ठी लिखते हुए सेलेब्स ने पीएम नरेंद्र से कहा कि सिर्फ संसद में भीड़ हिंसा की निंदा करने से काम नहीं चलेगा । इसके खिलाफ क्या एक्शन लिया जा रहा है? वो बताइए ।
letter
- फोटो : social media
सेलेब्स ने कहा कि हमें लगता है कि ऐसे किसी भी क्राइम की बेल नहीं होनी चाहिए और ऐसे लोगों के लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए । इस तरह हत्या करने वालों को बिना पैरोल के आजीवन करावास की सजा सुनाई जानी चाहिए । चिट्ठी में भीड़ हिंसा को लेकर कई आंकड़े भी दिए गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
anurag kashyap
- फोटो : social media
इसमें कहा गया कि साल 2009 से अक्टूबर 2018 तक देश में लगभग 254 धर्म के नाम पर नफरत पैदा करने वाली अपराध की घटनाएं हो चुकी हैं । वहीं साल 2016 में 840 क्राइम की घटनाएं सिर्फ दलितों के साथ रिपोर्ट की गई है। चिट्ठी लिखने वालों में श्याम बेनेगल, अनुराग कश्यप, बिनायक सेन, सोमित्र चटर्जी, कोंकणा सेन शर्मा, शुभा मुद्गल, अनुपम रॉय जैसे बड़े नाम शामिल हैं ।
विज्ञापन
shubha mudgal
- फोटो : social media
इस बारे में शुभा मुद्गल ने कहा कि वो हमेशा से ही भीड़ हिंसा के खिलाफ रही हैं । वहीं बंगाली एक्टर रिद्धी सेन ने कहा, 'सांप्रादायिक हिंसा बढ़ती जा रही है और इससे डर फैल रहा है । इसलिए हमने पीएम मोदी से अपील की है कि भारत हर धर्म, जाति की भिन्नता को मानने वाला है । हमारे संविधान में 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द का मूल्य खत्म नहीं होना चाहिए' ।