{"_id":"5d382f878ebc3e6ccf653f74","slug":"sunny-kaushal-shooting-in-allahabad-for-film-hurdang-with-nushrat-bharucha-and-vijay-varma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में कॉलेज क्लास ले रहे हैं सनी कौशल, 'हुड़दंग' की कर रहे तैयारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रयागराज में कॉलेज क्लास ले रहे हैं सनी कौशल, 'हुड़दंग' की कर रहे तैयारी
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 24 Jul 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सनी कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विकी कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी अब काफी शोहरत कमा चुके हैं। जल्द ही वह अपनी पहली बतौर लीड कलाकार फिल्म हुड़दंग में नजर आएंगे। यह एक लव स्टोरी है जिसमें स्टूडेंट पॉलिटिक्स का भी सब-प्लॉट है। सनी फिल्हाल इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इन्हीं के साथ फिल्म की शूटिंग में इनकी को स्टार नुसरत भरूचा और विजय वर्मा भी व्यस्त हैं।
2 of 4
भाई सनी कौशल के साथ विकी कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सूत्रों की मानें तो सनी कौशल इस फिल्म को करने के लिए काफी दिलचस्पी और निष्ठा दिखा रहे हैं, क्योंकि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही वह इलाहाबाज पहुंच गुए थे। वे वहां रहकर यूपी के कॉलेजों में होने वाली पॉलिटिक्स से रूबरू हो रहे थे। शूटिंग शुरू होने के पहले लोकल स्टूडेंट्स से मिले और वहां के कॉलेजों में क्लास अटैंड कर स्टूडेंट्स के हावभाव से अवगत भी हुए।
3 of 4
भाई सनी कौशल के साथ विकी कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म को लेकर सनी कहते हैं " फिल्म की शूटिंग से पहले इलाहाबाद जाना मेरे किरदार के लिए काफी फायदेमंद रहा है। मैं उस जगह में बसना चाहता था, वहां के लोगों और उनके सामाजिक समारोहों में जाकर मुझे काफी फायदा भी हुआ है। वहां के लोगों के बातचीत करने का तरीका, उनका भोजन और उनकी मानसिक्ता जानन मेरे किरदार के लिए जरूरी थी। क्योंकि ये सभी दादू ठाकुर के अभिन्न अंग हैं। इलाहाबाद सांस्कृतिक रूप से सघन स्थान है। यहां के लोग बहुत ही नर्म और गर्म स्वभाव के होते हैं। वे हास्य की एक अद्भुत भावना रखते हैं जो बहुत व्यंग्यात्मक है। उनके ये हावभाव बातचीत को मजेदार बनाते हैं और वहां के लो खुद को व्यक्त करने से कभी नहीं कतराते हैं। ”
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sunny kaushal
- फोटो : social media
सनी की इस बात से पता चलता है कि वह अपने काम के प्रती कितनी निष्ठा रखते हैं। सनी इस फिल्म के बाद रौनी स्क्रूवाला निर्मित फिल्म भांगड़ा पा ले और फिर उसके बाद दिनेश विजान की फिल्म शिद्दत पर काम शुरू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।