फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग समेत 49 सेलेब्स PM को लिखी चिट्ठी में 'जय श्रीराम' का जिक्र कर हुए ट्रोल, ऐसे मिले कमेंट

Wed, 24 Jul 2019 03:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 24 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Mob Lynching Case Anurag kashyap 49 Celebrities Write To PM Narendra Modi Social media reaction
anurag kashyap

देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही भीड़ हिंसा से चिंतित फिल्म निर्देशक अदूर गोपालकृष्णन और अनुराग कश्यप समेत 49 हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। चिठ्ठी में लिखा गया है, ''अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं। एक जनवरी 2009 से 29 अक्टूबर 2018 के बीच 254 धार्मिक पहचान आधारित हिंसा दर्ज की गई है। जबकि 2016 में दलितों पर अत्याचार के 840 मामले सामने आए हैं।''

Mob Lynching Case Anurag kashyap 49 Celebrities Write To PM Narendra Modi Social media reaction
Anurag Kashyap
इस खबर पर सोशल मीडिया रिएक्शन देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ट्वीट कर अपनी अपनी राय रख रहे हैं। फैंस लगातार अनुराग कश्यप को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- पीएम मोदी को चिट्ठी लिखने वाले अनुराग कश्यप और उनके जैसे दूसरे लोगों ने बिल्कुल ठीक लिखा है कि 'जय श्रीराम' वॉर क्राई (युद्ध घोष) बन गया है। जय श्रीराम प्रार्थना ही नहीं, वॉर क्राई भी है। आज से नहीं त्रेता युग से। #Intolerance
 

 
Mob Lynching Case Anurag kashyap 49 Celebrities Write To PM Narendra Modi Social media reaction
CELEBS - फोटो : Twitter
एक यूजर ने लिखा- सात के मौसम में कुछ असहिष्णुता पर ज्ञान देने के लिये फिल्मी हस्तियां बरसाती मेंढक की तरह बाहर आ गयी है। एक यूजर ने लिखा- इन 49 बुद्धिजीवियों को घुंघरू सेठ से कुछ सीखना चाहिए। हर जगह थप्पड़ खा लेगा लेकिन मजाल है ये कह दे कि भारत में असहिष्णुता बढ़ गयी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mob Lynching Case Anurag kashyap 49 Celebrities Write To PM Narendra Modi Social media reaction
anurag kashyap - फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- भारत में बौद्धिकता घट रही है उसका एहसास अब इन एक्टिविस्ट और कलाकारों की मोदी, संघ और हिंदू विरोधी मानसिकता के खिलाफ लगातार जहरीले पत्रो से जाहिर होता है। कुछ काम नहीं है तो पब्लिसिटी पा लो। एक यूजर ने लिखा- फिल्मों में सबसे ज्यादा गालियों का इस्तेमाल करने वाले अनुराग कश्यप को भी ये देश असहिष्णु लग रहा है।
 

 
विज्ञापन
Mob Lynching Case Anurag kashyap 49 Celebrities Write To PM Narendra Modi Social media reaction
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : BBC
पीएम को लिखी चिठ्ठी में लिखा गया है, ''अफसोस की बात है कि 'जय श्री राम' आज एक भड़काऊ युद्ध बन गया है। भारत के बहुसंख्यक समुदाय में राम का नाम पवित्र हैं। पत्र को लिखने वालों में अनुराग कश्यप, अदूर गोपालकृष्णन, मणिरत्नम, बिनायक सेन, सौमित्रो चटर्जी, अपर्णा सेन, कोंकणा सेन शर्मा, रेवती, श्याम बेनेगल, शुभा मुद्गल, रूपम इस्लाम, अनुपम रॉय, परमब्रता, रिद्धि सेन शामिल हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed