सब्सक्राइब करें

विक्की कौशल सहित इन 5 एक्टर्स का बॉलीवुड पर बढ़ा दबदबा, खतरे में शाहरुख-आमिर का स्टारडम!

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 24 Jul 2019 03:10 PM IST
विज्ञापन
masaan film completed 4  years here vicky kaushal and these actors career graph
shah rukh khan, vicky kaushal, aamir khan - फोटो : social media

4 साल पहले विक्की कौशल ने फिल्म मसान से बॉलीवुड में मेन लीड के तौर पर डेब्यू किया था। डायरेक्टर नीरज घेवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स साथ दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म में विक्की कौशल के साथ ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और संजय मिश्रा की मुख्य भूमिका है। मसान के बाद विक्की कौशल बॉलीवुड में डायरेक्टर्स की पहली पसंद बनते चले गए। साल 2018 में फिल्म संजू फिर इस साल की शुरुआत में उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक बड़ी हिट साबित हुईं। विक्की कौशल के खाते में अभी सरदार ऊधम सिंह, भूत: द हॉन्टेेड शिप और सैम मानेक शॉ की बायोपिक  है। 


बॉलीवुड में पिछले कुछ समय में हिट हुई फिल्मों पर नजर डालें तो शाहरुख से लेकर आमिर तक ने जहां निराश किया तो वहीं आज के दौर के एक्टर्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया है, साथ ही येे एक्टर्स मेकर्स की भी पहली पसंद बन गए हैं। आगे की लिस्ट में देखिए वो 4 एक्टर्स जो आने वाले वक्त में बॉलीवुड में कर सकते हैं राज।

masaan film completed 4  years here vicky kaushal and these actors career graph
ayushman khurana

2012 में फिल्म विक्की डोनर से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले आयुष्मान खुराना ने पिछले कुछ सालों में अलग-अलग विषयों पर फिल्में कीं। हाल ही में रिलीज हुई आयुष्मान की आर्टिकल 15 सुपरहिट रही। इस फिल्म को मिलाकर आयुष्मान ने लगातार 5 हिट फिल्में दी हैं। इनमें बरेली की बर्फी, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन और बधाई हो शामिल है। 

masaan film completed 4  years here vicky kaushal and these actors career graph
rajkummar rao - फोटो : file photo

लंबे स्ट्रगल के बाद एक्टर राजकुमार राव बॉलीवुड में कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ने में कामयाब रहे। साल 2010 में राजकुमार राव ने दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा से डेब्यू किया। साल 2017 में राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन ने कई अवॉर्ड जीते तो वहीं 2018 में रिलीज हुई स्त्री ने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। अब राजकुमार राव की आने वाली फिल्मों पर निगाहें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
masaan film completed 4  years here vicky kaushal and these actors career graph
sushant singh rajput - फोटो : social media

छोटे पर्दे से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर में अलग-अलग स्टोरी पर फिल्में की। बीता साल उनके लिए मिला-जुला रहा। सारा अली खान के साथ जोड़ी में दिखे में सुशांत सिंह की केदारनाथ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया। वहीं साल 2019 में उनकी सोनचिड़िया रिलीज हुई है। फिल्म को टिकट खिड़की पर बहुत ज्यादा दर्शक नहीं मिले लेकिन क्रिटिक्स ने सुशांत की एक्टिंग की तारीफ की।

विज्ञापन
masaan film completed 4  years here vicky kaushal and these actors career graph
Ishaan Khattar - फोटो : Instagram

शाहिद कपूर के छोटे भाई ईशान खट्टर ने माजिद मजीदी की बियांड द क्लाउड्स से डेब्यू किया। इसके अलावा वो जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म धड़क से खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहे। ईशान ने अपने करियर के शुरुआत में ही जिस तरह की फिल्में चुनीं उसके बाद माना जा रहा है आने वाले समय में वो कई और बेहतरीन फिल्में दे सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed