सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी के लिए मुश्किल भरे थे वो 6 महीने, 'सिर पर चोट लगते ही चली गई थी याददाश्त'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
disha patani memory lost for 6 months due to injury
दिशा पाटनी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म 'भारत' में काम कर चुकीं दिशा पाटनी अपनी फिटनेस के लिए बॉलीवुड में फेमस हैं । अक्सर दिशा स्टंट करते हुए अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं । फिल्मों में भी दिशा अपने स्टंट खुद करती हैं । दिशा ने मिक्सड मार्शल आर्ट्स की भी ट्रेनिंग ली है। 'भारत' की शूटिंग के दौरान दिशा के घुटने में चोट लग गई थी । 

 
disha patani memory lost for 6 months due to injury
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिशा ने मिड डे को दिए इंटरव्यू में बताया कि एक बार स्टंट करते हुए उनके सिर में चोट लग गई थी । इससे उनकी याददाश्त 6 महीने के लिए चली गई थी । दिशा कहती हैं, 'मैं 6 महीने के लिए अपनी जिंदगी को भूल गई थी। मुझे कुछ भी याद नहीं था ।' इसके बाद भी दिशा ने जिमनास्टिक और मिक्सड मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली ।
 
disha patani memory lost for 6 months due to injury
disha patani - फोटो : social media
दिशा का कहना है कि हडि्डयों का टूटना प्रोग्रेस की निशानी है । दिशा ने आगे कहा, 'जब मैं शूटिंग नहीं करती तो जिमनास्टिक और मिक्सड मार्शल आर्ट्स की प्रैक्टिस करती हूं । मिक्सड मार्शल आर्ट्स काफी आसान होता है । जिमनास्ट की प्रैक्टिस रोज करना जरूरी है । जब कुछ हडि्डयां टूटेंगी तब जाकर आप कहीं पहुंच पाएंगे ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani memory lost for 6 months due to injury
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि दिशा अब मोहित सूरी की फिल्म 'मलंग' में नजर आएंगी । इस फिल्म में दिशा के साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू होंगे । फिल्म के कुछ सीन मॉरिशस में शूट हुए हैं । इसमें वो अंडर वॉटर सीन करती नजर आई थीं । 'मलंग' 2020 में वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

First day of wall back with @nadeemakhtarparkour88 🌸 i always use to wish as a kid if i could do it one day, at last i made an attempt🌸 Each day makes a difference ❤️ keep pushing🌸🌸

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

विज्ञापन
disha patani memory lost for 6 months due to injury
tiger shroff disha patani - फोटो : Instagram
इसके अलावा दिशा, एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ को डेट करने को लेकर भी चर्चा में रहती हैं । दोनों को अक्सर डेट पर जाते स्पॉट किया जाता है । पिछले दिनों इस कपल के ब्रेकअप की खबर भी आई थी । इसके तुरंत बाद दोनों को डिनर डेट पर जाते देखा गया । ऐसे में जाहिर है कि दोनों अभी भी रिलेशन में हैं । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed