सेक्रेड गेम्स में काम कर चुकीं एक्ट्रेस एल्नाज नोरौजी को अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर एल्नाज नोरौजी को अधिकारियों ने रोक दिया और घंटों पूछताछ की। इस वजह से उनकी फ्लाइट भी छूट गई और करीब 6 घंटे बाद उन्होंने अगली फ्लाइट ली। एल्नाज ने बताया कि 'मेरे पास जर्मन पासपोर्ट है इसलिए मुझे अमेरिका में ट्रैवल करने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन मेरे ईरानी होने की वजह से मैंने नॉर्मल वीजा के लिए अप्लाई किया था क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरानियों के ऊपर कुछ बैन लगा रखे हैं। अब उन्हें ESTA नहीं मिलता। इस वजह से एयरपोर्ट पर अधिकारी सभी चीजों को दोबारा चेक करना चाहते थे।' एल्नाज ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार्स रहे हैं जिन्हें एयरपोर्ट पर रोका गया।
'सेक्रेड गेम्स' की एक्ट्रेस समेत इन 6 सेलेब्स को भी रोका गया एयरपोर्ट पर, शाहरुख तो सबसे ज्यादा फंसे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन