{"_id":"5d36d53b8ebc3e6ce86420f1","slug":"lal-bahadur-shastri-asked-manoj-kumar-next-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनोज कुमार की इन हरकतों की वजह से पुलिस ने की थी पिटाई, जन्मदिन पर जानें रोचक तथ्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनोज कुमार की इन हरकतों की वजह से पुलिस ने की थी पिटाई, जन्मदिन पर जानें रोचक तथ्य
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
manoj kumar
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान में हुआ था। उनका असली नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। मनोज कुमार को फिल्मों का शौक बचपन से था। फिल्मों को लेकर उनकी दीवानगी का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि दिलीप कुमार की फिल्म शबनम में उनके किरदार के नाम पर ही अपना नाम मनोज कुमार रख लिया।
2 of 6
manoj kumar
- फोटो : file photo
साल 1965 में मनोज कुमार ने भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म शहीद की। फिल्म से पहले मनोज कुमार भगत सिंह की मां से मिलने पहुंचे थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी जिसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई देशभक्ति फिल्में कीं। ज्यादातर फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत था। जिसकी वजह से लोग उन्हें भारत कुमार के नाम से पुकारने लगे।
3 of 6
lal bahadur shastri
- फोटो : file photo
मनोज कुमार के प्रशंसकों में तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी थे। 1965 के भारत-पाक युद्ध के बाद लाल बहादुरर शास्त्री ने उन्हें जय जवान, जय किसान पर फिल्म बनाने का आग्रह किया। जिसके बाद मनोज कुमार ने उपकार फिल्म बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
manoj kumar
- फोटो : file photo
मनोज कुमार की हिट फिल्मों में वो कौन थी, शहीद, हरियाली और रास्ता, हिमालय की गोद में, गुमनाम, पत्थर के सनम, उपकार, क्रांति, रोटी, कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम है। फिल्म उपकार के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा गया।
विज्ञापन
5 of 6
manoj kumar
- फोटो : file photo
मनोज कुमार को अपने करियर में कुल 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले। इसके अलावा सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए साल 2002 में पद्मश्री पुरस्कार और साल 2016 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।