{"_id":"5d37eb998ebc3e6d1323a64a","slug":"taimur-ali-khan-and-inaya-naumi-enoying-in-farm-in-london-with-kareena-kapoor-and-soha-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंदन में गाय का दूध निकालते दिखे तैमूर, बहन इनाया ने भी दिया साथ, तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लंदन में गाय का दूध निकालते दिखे तैमूर, बहन इनाया ने भी दिया साथ, तस्वीरें वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
taimur ali khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करीना कपूर के नवाबजादे तैमूर अली खान बी टाउन के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं । अक्सर तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं । फैंस भी तैमूर की फोटो-वीडियो देखना पसंद करते हैं । हाल ही में तैमूर की कुछ तस्वीरें लंदन से सामने आई हैं । इन तस्वीरों में तैमूर गाय का दूध निकालते दिख रहे हैं ।
2 of 5
taimur ali khan
- फोटो : social media
जी हां, लंदन में गाय का दूध । तैमूर ही नहीं सोहा अली खान की बेटी इनाया नौमी ने भी तैमूर का साथ दिया । दरअसल, तैमूर अपनी बहन इनाया के साथ फार्म में खूब मस्ती कर रहे हैं। जहां एक ओर वो मवेशियों को चारा खिला रहे है वहीं गाय का एक पुतला देखकर उसका दूध निकालने जा पहुंचे ।
3 of 5
kareena kapoor
- फोटो : social media
गाय के पुतले को देख दूध निकालते तैमूर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं । एक वीडियो में तैमूर डांस करते दिखे । सोहा ने तैमूर और इनाया की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । एक फोटो में तैमूर अली खान अपनी मां करीना की गोद में हैं और इनाया खेमू भी मां सोहा अली खान की गोद में दिखाई दे रही हैं।
एक तस्वीर में फार्महाउस में दोनों ही एक घोड़े के बच्चे के पास खड़े है। उनके साथ इनाया भी दिखीं । तैमूर की मां करीना कपूर की बात करें तो उन्होंने पिछले दिनों ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम (Angrezi Medium)' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई ।
करीना कपूर और इरफान खान की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' अगले साल 2020 में रिलीज होगी। वहीं सैफ भी अपनी फिल्म 'जवानी-जानेमन' की शूटिंग करने लंदन पहुंचे हैं। इस फिल्म में सैफ के साथ पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला लीड रोल में दिखेंगी । इस फिल्म में सैफ, आलिया के पिता का रोल निभा रहे हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।