{"_id":"5d37f9558ebc3e6cc8025ce5","slug":"kargil-diwas-special-when-jp-dutta-got-threats-for-loc-kargil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'Loc कारगिल' से इतना डर गया था पाकिस्तान, डायरेक्टर को मिलने लगी थीं धमकियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'Loc कारगिल' से इतना डर गया था पाकिस्तान, डायरेक्टर को मिलने लगी थीं धमकियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
loc kargil
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस है। साल 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल में युद्ध हुआ था। करीब 3 महीने चले इस युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से जाना जाता है। युद्ध में भारतीय सेना ने जिस पराक्रम और साहस का परिचय दिया पूरा देश आज भी उस पर गर्व करता है। कारगिल युद्ध पर डायरेक्टर जेपी दत्ता ने फिल्म एलओसी कारगिल बनाई थी और फिल्म के जरिए शहीदों की कुर्बानी को बड़े पर्दे पर पेश किया था।
2 of 5
loc kargil
- फोटो : social media
जेपी दत्ता युद्ध पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी सबसे बड़ी हिट थी 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर। फिल्म का विषय 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से प्रेरित था। फिल्म के लिए जेपी दत्ता ने उस वक्त प्रधानमंत्री रहे पीवी नरसिम्हा राव से मंजूरी ली थी। कहा जाता है कि जेपी दत्ता ने जब फिल्म पर मंजूरी के लिए अर्जी दी तो नरसिम्हा राव ने तुरंत कहा कि 'ये फिल्म तो बननी चाहिए।' फिल्म पर्दे पर आई और सुपरहिट रही।
3 of 5
film Border
- फोटो : social media
बॉर्डर में सनी देओल, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बॉर्डर के हिट होने के बाद पुलिस ने जेपी दत्ता की सुरक्षा बढ़ा दी थी क्योंकि उन्हें धमकियां मिल रही थीं। जब कारगिल युद्ध हुआ तो आम लोगों समेत सेना से ताल्लुक रखने वाले जवान और अधिकारी चाहते थे कि वो इस पर फिल्म बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jp dutta
इंडिया टुडे के मुताबिक, बॉर्डर से प्रभावित सेना के एक ब्रिगेडियर ने जेपी दत्ता से मुलाकात की और उनसे रिक्वेस्ट की थी कि कारगिल युद्ध पर वो फिल्म बनाएं। उस वक्त जेपी दत्ता को कथित तौर पर पाकिस्तान से युद्ध पर फिल्म बनाने के लिए धमकी मिल रही थी। इसके बावजूद जेपी दत्ता ने कहा कि वो फिल्म बनाएंगे और दिसंबर 2003 में एलओसी कारगिल रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
loc kargil
- फोटो : social media
फिल्म में अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, सैफ अली खान, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी और आशातोष राणा की मुख्य भूमिका थी। यह बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों में से एक है। फिल्म का नाम पहले मिशन विजय रखा गया था, बाद में इसे बदलकर एलओसी कारगिल कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।